• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2022: सात सीजन, छह चैंपियन, क्या इस बार कोई नया विजेता सामने आएगा

T20 World Cup 2022: वेस्टइंडीज एकमात्र ऐसी टीम है। जिसने अब तक दो बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने पहला खिताब 2012 में और दूसरा ख...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 11 Oct 2022 08:02:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 08:02:38 PM (IST)
T20 World Cup 2022: सात सीजन, छह चैंपियन, क्या इस बार कोई नया विजेता सामने आएगा
T20 World Cup 2022: वेस्टइंडीज एकमात्र ऐसी टीम है। जिसने अब तक दो बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने पहला खिताब 2012 में और दूसरा खिताब 2016 में जीता था। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया चैंपियन था।

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2022 की मेजबानी कर रहा है। वर्ल्ड कप का आठवां सीजन 16 अक्टूबर से शुरू होगा। सीजन की शुरुआत विश्व कप क्वालीफायर से होगी। वहीं सुपर-12 के मुकाबले 22 अक्टूबर से खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम पहली चैंपियन बनी। अब तक वर्ल्ड कप के 7 सीजन हो चुके हैं। जिसमें से सिर्फ 6 टीमों ने ट्रॉफी अपने नाम की है।

दो बार खिताब जीतने वाली टीम

वेस्टइंडीज एकमात्र ऐसी टीम है। जिसने अब तक दो बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने पहला खिताब 2012 में और दूसरा खिताब 2016 में जीता था। इसके अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने एक बार खिताब अपने नाम किया है। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया चैंपियन था।


टी20 विश्व कप में विजेता टीमें

पहला सीजन, 2007- टी20 विश्व कप का पहला सीजन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में हुए फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया।

दूसरा सीजन, 2009- इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के दूसरे सीजन की मेजबानी की। पहले सीजन में उपविजेता रही पाकिस्तान ने इस बार जीत हासिल की। लंदन में हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था।

तीसरा सीजन, 2010- टी20 वर्ल्ड कप के तीसरे सीजन का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ था। इंग्लिश टीम ने इस बार खिताब अपने नाम किया। यह क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड का पहला विश्व कप खिताब है। किंग्स्टन ओवल में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था।

चौथा सीजन, 2012- श्रीलंका ने चौथे सीजन में टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की। कोलंबो में खेले गए फाइनल मैच में कैरेबियाई टीम ने मेजबान श्रीलंका को 36 रन से हरा दिया।

पांचवां सीजन, 2014- बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के 5वें सीजन की मेजबानी की। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को हराकर 6 विकेट से जीत दर्ज की।

छठा सीजन, 2016- इस सीजन टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हुआ था। इस बार वेस्टइंडीज ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। कोलकाता में हुए फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

सातवां सीजन, 2021- पांच साल के लंबे अंतरात के बाद टी20 विश्व कप के 7वें सीजन यूएई में खेला गया। दुबई में हुए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप 10 में दो भारतीय

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के इन 6 रिकॉर्ड्स को तोड़ना मुश्किल, नाकाम रहे ज्यादातर खिलाड़ी