• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ 1st ODI Auckland: ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, जानिए मैच का हाल

IND vs NZ 1st ODI Auckland: भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन और टॉम लेथन की धमाकेदार...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 25 Nov 2022 07:18:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Nov 2022 02:58:24 PM (IST)
IND vs NZ 1st ODI Auckland: ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, जानिए मैच का हाल
IND vs NZ 1st ODI Auckland LIVE

IND vs NZ 1st ODI Auckland: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला गया। हाई स्कोरिंग मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 17 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन और टॉम लेथन की धमाकेदार बल्लेबाजी से आसान जीत दर्ज कर ली। टॉम लेथन ने 104 गेंद में नाबाद 145 रन की पारी खेली। विलियमसन ने नाबाद 94 रन बनाए।

IND vs NZ 1st ODI Auckland L: बल्लेबाजों ने दिखाया दम

भारत की शुरुआत अच्छी रही। पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा जिन्होंने 65 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। तब टीम का स्कोर 124 रन था। वहीं दूसरे विकेट के रूप में कप्तान शिखर धवन पैवेलियन लौटे। उन्होंने 77 गेंद पर 13 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। ये दोनों विकेट 124 रन के कुल स्कोर पर गिरे। इसके बाद दो और विकेट जल्दी गिर गए। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 15 रन बनाए, जबकि सूर्य कुमार यादव सिर्फ 4 रन बना सके।


इसके बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने मैदान संभाला। अय्यर ने 76 गेंदों में 80 रन का पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। संजू सैमसन ने 36 रन और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट लिए।

वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं। शिखर धवन के साथ शुभमन गिल ने ओपनिंग की। यह अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे है। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल बताई जा रही है। यहां की छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों का फायदा मिलेगा।

Gabbar on the attack! 🔥

Keep watching Dhawan bat in the 1st #NZvIND ODI, LIVE & EXCLUSIVE on Prime Video: https://t.co/3btfvTeRUG#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/QT8ANdD62N

— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 25, 2022

IND vs NZ 1st ODI Auckland: Playing XI

भारत: 1 शिखर धवन (कप्तान), 2 शुभमन गिल, 3 ऋषभ पंत (wk), 4 श्रेयस अय्यर, 5 सूर्यकुमार यादव, 6 संजू सैमसन, 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 शार्दुल ठाकुर, 9 उमरान मलिक, 10 अर्शदीप सिंह, 11 युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड: 1 फिन एलेन, 2 डेवोन कॉनवे, 3 केन विलियमसन (कप्तान), 4 टॉम लैथम (wk), 5 डेरिल मिशेल, 6 ग्लेन फिलिप्स, 7 मिशेल सेंटनर, 8 एडम मिल्ने, 9 मैट हेनरी, 10 टिम साउदी, 11 लोकी फर्ग्यूसन

यहां भी क्लिक करें: FIFA World Cup: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी

no better feeling than receiving your #TeamIndia cap, is there? 😇

Watch Umran Malik on his ODI debut in the 1st #NZvIND ODI, LIVE & EXCLUSIVE on Prime Video: https://t.co/3btfvTeRUG#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/MynPvOn9zG

— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 25, 2022