• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2022: सुनील गावस्कर से बाबर आजम को मिला खास गिफ्ट, देखें वीडियो

T20 World Cup 2022: सुनील गावस्कर ने बाबर से मुलाकात की। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भारत के महान बल्लेबाज गावस्कर ने बाबर आजम को बर्थडे के गिफ्ट के तौ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 17 Oct 2022 08:03:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Oct 2022 08:03:58 PM (IST)
T20 World Cup 2022: सुनील गावस्कर से बाबर आजम को मिला खास गिफ्ट, देखें वीडियो
T20 World Cup 2022: सुनील गावस्कर ने बाबर से मुलाकात की। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भारत के महान बल्लेबाज गावस्कर ने बाबर आजम को बर्थडे के गिफ्ट के तौर पर उनके हस्ताक्षर वाली एक खास कैप दी।

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेला जा रहा है। फिलहाल टूर्नामेंट के अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं। सोमवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेला। जिसमें टीम इंडिया को 6 रन से जीत मिली। वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अभ्यास मैच खेला गया। जिसमें पाक को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम को आराम दिया गया। उनकी जगह शादाब खान ने टीम का नेतृत्व किया। इस बीच बाबर आजम ने भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर से मुलाकात की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

गावस्कर ने दिया तोहफा

15 अक्टूबर को बाबर आजम का जन्मदिन था। सुनील गावस्कर ने बाबर से मुलाकात की। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भारत के महान बल्लेबाज ने बाबर आजम को बर्थडे के गिफ्ट के तौर पर उनके हस्ताक्षर वाली एक खास कैप दी। गावस्कर ने पाकिस्तानी कप्तान को बैटिंग के टिप्स भी दिए। बाबर और गावस्कर के बीच हुई बातचीत को पीसीबी ने शेयर किया है।


बाबर आजम को मिली बैटिंग टिप्स

सुनील गावस्कर जब बाबर आजम से मिले तो उन्होंने जन्मदिन की बधाई दी। गावस्कर ने बाबर को क्रिकेट की सीख देते हुए कहा कि अगर आपका शॉर्ट सिलेक्शन अच्छा है तो कोई दिक्कत नहीं होगी। हालात के हिसाब से शॉर्ट सिलेक्शन करें।

Babar Azam 🇵🇰 meets Sunil Gavaskar 🇮🇳

❤️ 🏏 ❤️#T20WorldCup | #WeHaveWeWill pic.twitter.com/aYaB8lu6TJ

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2022

रविवार को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान 23 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। इंडियन टीम ने पहला अभ्यास मैच जीतकर विजयी शुरुआत की है। वहीं पाकिस्तान की टीम को अपने शुरुआती मैच में इंग्लैंड की टीम से हार का सामना करना पड़ा है। पिछले विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। ऐसे में देखना होगा कि रविवार को होने वाले मैच में भारतीय टीम पिछली हार का बदला किसी तरह लेती है।

यह भी पढ़ें-

शाहीन अफरीदी को बॉलिंग टिप्स देते नजर आए मोहम्मद शमी, PCB ने शेयर किया Video

टी20 वर्ल्ड कप के इन 6 रिकॉर्ड्स को तोड़ना मुश्किल, नाकाम रहे ज्यादातर खिलाड़ी