
T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 के 38वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रनों से हराया। इसी के साथ कंगारू टीम के प्वाइंट्स टेबल के टॉप 2 में जगह बना ली है। हालांकि अभी भी गत विजेता टीम सेमिफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया पर वर्ल्ड कप से बाहर होने के खतरा बना हुआ है। अफगानिस्तान की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का नेट रन नेट -0.173 है। वहीं इंग्लैंड +0.549 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। शनिवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला है। इस मैच में जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनेगी। खराब नेट रन रेट होने के कारण ऑस्ट्रेलिया 7 प्वाइंट्स होने के बावजूद विश्व कप से बाहर होना पड़ सकता है।
सेमीफाइनल-फाइनल के लिए होगा रिजर्व डे
टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल मैच बारिश के कारण बाधित होता है, तो रिजर्व डे पर खेला जाएगा। मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां से रुका था। एक बार टॉस होने पर टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। यदि सेमीफाइनल का नतीजा रिजर्व डे में भी नहीं निकलता है तो ग्रुप में पहले नंबर पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के लिए दोनों पारियों में 10-10 ओवर पूरे होने जरूरी हैं।
न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
न्यूजीलैंड ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड को 35 रनों से हराकर टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड पहली टीम है, जिसने अंतिम चार के लिए क्वालीफाई कर लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 150 रन ही बना सकी।