• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women's T20 World Cup: दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ने इंडीज को 6 विकेट से हराया

Women's T20 World Cup: दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ने इंडीज को 6 विकेट से हराया

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 15 Feb 2023 09:59:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Feb 2023 10:19:16 PM (IST)
Women's T20 World Cup: दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ने इंडीज को 6 विकेट से हराया

Women's T20 World Cup: दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ने इंडीज को 6 विकेट से हराया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ग्रुप बी के अपने दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज को छह विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा भी मजबूत कर लिया। पिछले मैच में टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहले ही दो अंक हासिल कर लिए थे। अब उसके शीर्ष पर चल रहे इंग्लैंड के बराबर चार अंक हो गए हैं। टीम का अगला मैच शनिवार को इंग्लैंड से ही है।

ऐसे में वह मुकाबला सेमीफाइनल का टिकट जैसा होगा। टास जीतकर वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन यह उनके पक्ष में नहीं गया। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 118 रन ही बना सकी। कप्तान हैली मैथ्यूज के जल्द आउट होने के बाद टेलर और कैंपबेल ने 73 रनों की साझेदारी कर बड़ा लक्ष्य बनाने की ओर टीम को अग्रसर किया। हालांकि, 14वें ओवर में दीप्ति ने पहले कैंपबेल और फिर टेलर को चलता कर मैच का रुख भारत की पक्ष में मोड़ दिया।


भारत के लिए दीप्ति ने तीन, पूजा और रेणुका ने एक-एक विकेट लिया। 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली और स्मृति ने तेज-तर्रार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और रिचा घोष ने 72 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। रिचा ने 44, हरमनप्रीत ने 33 और शेफाली ने 28 रनों की पारी खेली। इसके बदौलत भारत ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Women's T20 World Cup: Deepti Sharma's three-wicket helps India restrict West Indies to 118/6

Read @ANI Story | https://t.co/G0YWA2XdRd#T20WomensWorldCup #INDvWI #DeeptiSharma #IndianCricketTeam pic.twitter.com/h1LAtB8V4R

— ANI Digital (@ani_digital) February 15, 2023