• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Economic Survey 2024: देश के लिए क्यों जरूरी है आर्थिक सर्वे, आज सदन में हुआ पेश, ये आंकड़े होते हैं शामिल

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सदन में इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट रखी। इसमें पिछ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 22 Jul 2024 11:41:10 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jul 2024 12:12:45 PM (IST)
Economic Survey 2024: देश के लिए क्यों जरूरी है आर्थिक सर्वे, आज सदन में हुआ पेश, ये आंकड़े होते हैं शामिल
हर वर्ष बजट से पूर्व सदन में पेश किया जाता है आर्थिक सर्वे।

HighLights

  1. आज सदन में रखा गया आर्थिक सर्वे
  2. देश के विकास के आंकड़े रखे जाते हैं
  3. बजट से एक दिन पूर्व किया जाता है पेश

Economic Survey 2024 एजेंसी, नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को बजट पेश करेंगी। इससे पहले सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया गया। पहले आर्थिक सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे बजट का ही हिस्सा था, लेकिन अब इसे एक दिन पूर्व पेश किया जाता है।

आर्थिक सर्वेक्षण एक तरह से देश का आर्थिक लेखा-जोखा होता है, जो यह बताता कि देश ने पिछले वित्तीय वर्ष में आर्थिक मोर्चे पर कैसा प्रदर्शन किया है। कौन से सेक्टर में ग्रोथ हासिल की है और वे कौन की आर्थिक चुनौतियां है, जो देश की प्रगति की राह में रोड़ा बन रही है।


naidunia_image

क्या है इकोनॉमिक सर्वे

इकोनॉमिक सर्वे एक तरह से किसी भी सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। इसमें अर्थव्यवस्था के तमाम पहलुओं को शामिल किया जाता है, जिसमें व्यापार, रोजगार, जीडीपी और महंगाई जैसे आंकड़ों को रखा जाता है। इन आंकड़ों का विश्लेषण कर आगामी नीतियों पर भी विचार किया जाता है।

आर्थिक सर्वे में इन बातों पर भी गौर किया जाता है कि पिछले वित्तीय वर्ष में वे कौन सी चुनौतियां रहीं है, जिसने प्रगति पर असर डाला है। इस सर्वे में इन सभी चुनौतियाें का विश्लेषण और उन्हें दूर करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की जाती है। साथ ही विभिन्न सेक्टरों जैसे कृषि, मेन्यूफेक्चरिंग की प्रगति पर भी बात की जाती है।

naidunia_image

1964 से बदली परंपरा

देश का पहला आर्थिक सर्वे साल 1950-51 में पेश हुआ था। उस दौरान बजट के साथ ही सर्वे पेश किया गया, लेकिन 1964 मे परंपरा को दला गया और बजट से एक दिन पूर्व आर्थिक सर्वे पेश करने की शुरुआत की गई।

इन्‍होंने तैयार की रिपोर्ट

इस बार की इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की अगुवाई वाली टीम द्वारा तैयार की गई है। फरवरी में पेश हुए अंतरिम बजट में इस रिपोर्ट को नहीं रखा गया था, उस वक्त अर्थव्यवस्था की जानकारी दी गई थी।