• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rule Changes August: अगस्त में LPG सिलेंडर की कीमतों में होगा बदलाव, 1 तारीख से देशभर में बदलने जा रहे जरूरी नियम

प्रत्येक माह की पहली तारीख को सरकार और निजी कंपनियां नियमों में कई बदलाव करती हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ऐसे ही कुछ नियम हैं, जो ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 29 Jul 2024 11:07:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jul 2024 11:24:50 AM (IST)
Rule Changes August: अगस्त में LPG सिलेंडर की कीमतों में होगा बदलाव, 1 तारीख से देशभर में बदलने जा रहे जरूरी नियम
अगस्‍त से कई नियमों में होगा बदलाव।

HighLights

  1. सीएनजी की नई कीमतें होंगे जारी
  2. HDFC क्रेडिट कार्ड के चार्ज बदलेंगे
  3. गूगल मैप ने 70 प्रतिशत घटाए चार्ज

बिजनेस डेस्क, इंदौर Rule Changes August। 1 अगस्त से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इनमें कुछ नियम ऐसे हैं जो आपके रोजमर्रा के काम काज से जुड़े हैं। इन नियमों में बदलाव का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यहां आपको बताते हैं, वे कौन से नियम है, जिसमें बदलाव होने जा रहा है।

बैंक हॉलिडे

अगस्‍त माह में 13 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक 6 दिन वीकेंड के चलते बंद रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न त्योहारों के कारण 7 दिन तक बैंक में काम नहीं होगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के चलते बैंक में छुट्टी रहेगी।


naidunia_image

LPG सिलेंडर के दाम

ऑयल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों की समीक्षा करती है। एक अगस्त को यदि कंपनियां इसके दाम में बढ़ोतरी करती है, तो उपभोक्ताओं की जेब पर इसका सीधा असर होगा। पिछले माह सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी, संभावना है कि सरकार इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती है।

naidunia_image

HDFC क्रेडिट कार्ड पर चार्ज

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव करने जा रही है। इसमें थर्ड पार्टी एप के जरिए पेमेंट करने पर आपको अधिक चार्ज देना पड़ेगा। नियम के अनुसार, यदि आप CRED, PayTM, Cheq, MobiKwik और Freecharge के जरिए लेन देन करते हैं, तो आपको कुल राशि पर एक प्रतिशत चार्ज देना होगा। इसमें 50 हजार से ज्यादा के यूटिलिटी ट्रांजेक्शन, 15 हजार रुपये से ज्यादा फ्यूल ट्रांजेक्शन भी शामिल है।

naidunia_image

गूगल मैप ने घटाए चार्ज

गूगल मैप ने भारत में अपने चार्जेस में 70 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला किया है। इसके साथ ही गूगल मैप सर्विस चार्ज अब डॉलर के बजाए रुपये में लेगा। हालांकि, यह नियम आम लोगों पर कोई असर नहीं डालेगा।

naidunia_image

सीएनजी की कीमत बदलेंगी

हर माह तेल कंपनियां सीएनजी की कीमतों में भी बदलाव करती है। 1 अगस्त को इसकी नई कीमत जारी होगी।