• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab National Bank: आपके सेविंग अकाउंट में कितने दिनों से नहीं हुआ ट्रांजैक्शन, आज ही जांच लें, क्योंकि PNB ने दिया है यह झटका

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कुछ खाताधारकों को झटका देते हुए उनके सेविंग अकाउंट्स बंद कर दिए हैं। ये वे अकाउंट्स हैं, जिसमें तीन साल से कोई ट्रांजैक्शन नह...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 11:15:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jul 2024 12:04:39 PM (IST)
Punjab National Bank: आपके सेविंग अकाउंट में कितने दिनों से नहीं हुआ ट्रांजैक्शन, आज ही जांच लें, क्योंकि PNB ने दिया है यह झटका
पंजाब नेशनल बैंक (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बैंक ने पिछले माह ग्राहकों को किया था अलर्ट
  2. PNB के तीन साल से इनएक्टिव अकाउंट्स बंद
  3. सिक्योरिटी रिस्क के चलते लिया गया फैसला

Punjab National Bank बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। यदि आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। दरअसल, आज से पंजाब नेशनल बैंक ने कई सेविंग अकाउंट्स को बंद कर दिया है। इनमें वे खाते शामिल है, जिसमें तीन साल से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है।

ये अकाउंट होंगे बंद

पंजाब नेशनल बैंक ने तीन साल से इनएक्टिव अकाउंट्स को बंद कर दिया है। तीन साल की गणना 30 अप्रैल 2024 तक होगी। यानी इससे तीन साल पहले तक जिन अकाउंट्स में ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, उन्हें बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही ऐसे अकाउंट जिसमें जीरो बैलेंस है, उन्हें भी बंद किया गया है।


ये खाते नहीं होंगे बंद

  • सक्रिय स्थायी अनुदेश वाले लॉकर
  • नाबालिगों के खाते
  • डीमैट अकाउंट
  • डीबीटी के लिए खोले गए खाते

इसके अलावा न्यायालय, आयकर विभाग या अन्य वैधानिक प्राधिकरण के आदेश पर फ्रीज किए गए अकाउंट बंद नहीं होंगे।

naidunia_image

क्यों बंद किए अकाउंट

पीएनबी ने सुरक्षा के लिहाज से इन अकाउंट्स को बंद कर दिया है। कई बार अपराधी फ्रॉड करने के लिए इसी तरह के अकाउंट का उपयोग करते हैं। ऐसे में बैंक ने यह फैसला लिया है।

ऐसे एक्टिव करें अकाउंट

अकाउंट दोबारा चालू करवाने के लिए आप संबंधित ब्रांच से संपर्क करें। यहां बैंक अकाउंट का केवाईसी (KYC) करवाने के बाद इससे जुड़े डॉक्यूमेंट जमा करवाने होंगे।