• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBI MPC Meeting: आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, पढ़िए क्या कहा गवर्नर शक्तिकांत दास ने

RBI Monetary policy LIVE: यह दर अभी 6.5 फीसदी बनी रहेगी। इसके साथ ही लोन और महंगा होने की आशंका पर विराम लग गया है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 06 Apr 2023 08:37:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Apr 2023 10:16:19 AM (IST)
RBI MPC Meeting: आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, पढ़िए क्या कहा गवर्नर शक्तिकांत दास ने

RBI Monetary policy: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक गुरुवार को संपन्न हो गई। बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी। अच्छी खबर यह है कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह दर अभी 6.5 फीसदी बनी रहेगी। इसके साथ ही लोन और महंगा होने की आशंका पर विराम लग गया है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, वर्ष 2023 की शुरुआत एक सकारात्मक नोट के साथ हुई है, क्योंकि आपूर्ति की स्थिति में सुधार हो रहा था और आर्थिक गतिविधि लचीली बनी हुई है।

जनवरी-मार्च में देश के सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी

इस बीच, खबर है कि देश के सात प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही में घरों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 62,040 इकाई रही है। यह पिछले 15 साल में तिमाही बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

आंकड़ों में केवल घरों की बिक्री शामिल है। जेएलएल इंडिया ने बयान में कहा, भारतीय आवास बाजार में सरकार की नीतियों, बुनियादी ढांचे के विकास और मजबूत पेशकशों से इस वर्ष यानी 2023 की पहली तिमाही में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई।


देश के शीर्ष सात शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान आवासीय इकाइयों की बिक्री पिछली तिमाही की तुलना में 15 प्रतिशत और जनवरी-मार्च, 2022 की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ी है।

इस दौरान 62,000 से अधिक इकाइयां बेची गईं। जेएलएल ने कहा, यह पिछले 15 साल में सबसे अधिक तिमाही बिक्री रही। यह उपभोक्ता विश्वास में वृद्धि का संकेत है।

परामर्शक कंपनी ने कहा कि लोगों के लिए 10 महीने पहले तक घर खरीदना आसान था। लेकिन अब चीजें कठिन हैं क्योंकि आवास ऋण पर ब्याज दरें बढ़ गई हैं। वहीं, शीर्ष सात शहरों में घरों की कीमतें पिछले साल की तुलना में चार से 12 प्रतिशत बढ़ी हैं।