• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

28 दिन के बच्चे ने शुरू किया शेयर बाजार में निवेश, कहीं आप पीछे ना रह जाएं, जानें कैसे करें स्मार्ट निवेश

आप बस सोचते रह जाओगे और 28 दिन का बच्चा आपसे आगे निकल जाएगा।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 11:45:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 11:50:17 AM (IST)
28 दिन के बच्चे ने शुरू किया शेयर बाजार में निवेश, कहीं आप पीछे ना रह जाएं, जानें कैसे करें स्मार्ट निवेश
28 दिन के बच्चे ने शुरू किया शेयर बाजार में निवेश, कहीं आप पिछे ना रह जाएं

HighLights

  1. 28 दिन के बच्चे ने शुरू किया शेयर बाजार में निवेश
  2. शेयर बाजार में 'मासूम निवेशक' की एंट्री का अपडेट नितिन कामथ ने दिया
  3. 50-30-20 रूल अपनाओ - सैलरी का सही इस्तेमाल

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आप पिछले कई सालों से बस सोच रहे हैं कि इनवेस्टमेंट की शुरुआत करनी है, लेकिन कर नहीं रहे हैं। वहीं, यह 28 दिन का बच्चा अभी से इनवेस्टमेंट शुरू कर चुका है।

शेयर बाजार में 'मासूम निवेशक' की एंट्री का अपडेट नितिन कामथ ने दिया है। जीरोधा के को-फ़ाउंडर ने बताया कि प्लेटफॉर्म का सबसे कम उम्र का कस्टमर अभी सिर्फ 28 दिन का है।

पिछले साल ही नितिन कामथ ने बताया था कि तब जीरोधा का सबसे कम उम्र का अकाउंट होल्डर सिर्फ 64 दिन का बच्चा था।

अब ज्यादातर माता-पिता सालों तक इंतजार करने के बजाय बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही उनके लिए इन्वेस्टमेंट शुरू कर देते हैं ताकि उसके बड़ा होने तक पैसे भी अच्छा खासा ग्रो कर जाएं।

इस बच्चे ने तो अपनी इनवेस्टमेंट शुरू कर दी है, अब आप क्या सोचते रहोगे? चलिए, बताती हूं कि कैसे आप अपनी इनवेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं

50-30-20 रूल अपनाओ - सैलरी का सही इस्तेमाल

मान लो आपकी महीने की इनकम ₹30,000 है

  • 50% – ज़रूरी चीजें (रेंट, राशन, EMI) = ₹15,000
  • 30% – इच्छाएं (घूमना, खाना, शौक) = ₹9,000
  • 20% – बचत + निवेश = ₹6,000

हर महीने तो घूमने नहीं जाना होगा, तो उस पैसे को भी इमरजेंसी फंड में इनवेस्ट कर दो।

निवेश शुरू करो

बचत का एक हिस्सा म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार या रियल एस्टेट में लगाएं। SIP यानी Systematic Investment Plan के जरिए म्यूचुअल फंड में हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगाओ।

अगर कोई हर महीने ₹10,000 बचा रहा है और उसे सिर्फ सेविंग अकाउंट में रख रहा है (जहां उसे 5-6% ब्याज मिल रहा है), वहीं दूसरा इंसान वही ₹10,000 SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में लगा रहा है (जहां उसे 12%-15% रिटर्न मिल रहा है), तो 20 साल बाद दोनों की सेविंग में काफी बड़ा फर्क होगा।

यह भी पढ़ें- Mutual Fund में invest तो कर दिया, पर ये 'Heavy Terms' नहीं पता? जानिए सब कुछ आसान भाषा में

इंश्योरेंस लेना जरूरी है वरना सारी सेविंग उड़ जाएगी

एक मेडिकल इमरजेंसी आपकी पूरी सेविंग खत्म कर सकती है। इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म लाइफ इंश्योरेंस जरूर लें, यह खर्च नहीं बल्कि स्मार्ट इन्वेस्टमेंट है।