• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Mutual Fund में invest तो कर दिया, पर ये 'Heavy Terms' नहीं पता? जानिए सब कुछ आसान भाषा में

म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हो, लेकिन NAV, AUM, एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio), एग्जिट लोड (Exit Load) जैसे टर्म्स से अनजान हो? तो ये आर्टिकल आपके...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 04:47:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 04:47:56 PM (IST)
Mutual Fund में invest तो कर दिया, पर ये 'Heavy Terms' नहीं पता? जानिए सब कुछ आसान भाषा में
Mutual Fund Terms

HighLights

  1. Mutual Fund में invest तो कर दिया, पर ये 'Heavy Terms' नहीं पता?
  2. फंड में कुल कितना पैसा लगा हुआ है? यह बताता है AUM
  3. एक कॉमन टर्म है SIP सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान

बिजनेस डेस्क। सबसे पहले समझो NAV नेट एसेट वैल्यू (Net Asset Value) क्या होता है। NAV बेसिकली म्यूचुअल फंड की एक यूनिट की वैल्यू होती है। अगर किसी फंड का NAV ₹50 है, तो उस फंड की एक यूनिट की कीमत ₹50 है।

AUM

फंड में कुल कितना पैसा लगा हुआ है? यह बताता है AUM एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (Assets Under Management)।

AUM का मतलब है कि म्यूचुअल फंड कंपनी निवेशकों का कुल कितना पैसा मैनेज कर रही है। जैसे किसी फंड का AUM ₹10,000 करोड़ है, तो इसका मतलब है कि फंड हाउस ₹10,000 करोड़ के एसेट्स मैनेज कर रहा है।


Expense Ratio

फंड को मैनेज करने में भी कुछ खर्च आता है। इसी खर्च को एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) बोलते हैं।

एक्सपेंस रेशियो वो सालाना फीस है, जो फंड के खर्चों को चलाने के लिए स्कीम से चार्ज की जाती है। मान लीजिए अगर एक्सपेंस रेशियो 1% है, तो आपके ₹100 के इन्वेस्टमेंट पर करीब ₹1 सालाना फीस के तौर पर कटेगा।

अब मान लीजिए आपने म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट किया, लेकिन कुछ समय बाद आपको अपना पैसा निकालना है।

तो इसके लिए आता है एग्जिट लोड (Exit Load)। अगर आप तय समय सीमा (Specified Period) से पहले म्यूचुअल फंड से पैसा निकालते हैं, तो कुछ पेनल्टी या चार्ज लगता है, जिसे एग्जिट लोड कहते हैं।

यह भी पढ़ें- फ्री फ्री फ्री.. भारत के इस ट्रेन में सफर करें और मुफ्त खानें का लाभ उठाएं

Systematic Investment Plan

अब एक और कॉमन टर्म है SIP सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan)।

SIP कोई अलग प्रोडक्ट नहीं है। म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट है, और SIP उसमें पैसे लगाने का एक तरीका है। इसमें आप एक फिक्स्ड अमाउंट हर महीने, Weekly या Quartely इन्वेस्ट करते हैं।

जब आप म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं, तो आपके इन्वेस्टमेंट को पहचानने के लिए एक यूनिक नंबर मिलता है फोलियो नंबर (Folio Number)।

इसे आप अपने म्यूचुअल फंड अकाउंट का आइडेंटिफिकेशन नंबर समझ सकते हैं।

जब आप अपने म्यूचुअल फंड यूनिट्स को बेचकर पैसा वापस बैंक में लेते हैं, तो उस प्रोसेस को रिडेम्पशन (Redemption) कहते हैं।

लेकिन अगर आप एक म्यूचुअल फंड स्कीम से पैसा निकालकर, उसी फंड हाउस की किसी दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करते हैं, तो इसे स्विच (Switch) कहते हैं।