• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8th Pay Commission: करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले, कितनी बढ़ेगी सैलरी समझिए पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission Update News: 8वें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में 13% से 54% तक की बढ़ोतरी (Salary Calculation) हो सक...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 01:52:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 01:54:52 PM (IST)
8th Pay Commission: करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले, कितनी बढ़ेगी सैलरी समझिए पूरा कैलकुलेशन
8th Pay Commission News: फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी समझें पूरा कैलकुलेशन।

HighLights

  1. फिटमेंट फैक्टर का सैलरी पर पड़ेगा असर।
  2. देश के 1 करोड़ कर्मचारियों को होगा फायदा।
  3. 8वें वेतन आयोग कब होगा लागू।

: एक करोड़ से ज़्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी जनवरी 2025 में घोषित सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commissions) के लागू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अभी आयोग का औपचारिक गठन नहीं हुआ है, लेकिन ब्रोकरेज फर्मों के ताजा अनुमान से वेतन में जबरदस्त बढ़ोतरी (Salary Calculation) के आसार हैं। फिटमेंट फैक्टर पर होने वाले इस बदलाव से कर्मचारियों के वेतन में 13% से लेकर 54% तक की वृद्धि हो सकती है। इससे सरकारी वेतन और पेंशन दोनों पर बड़ा असर पड़ेगा।

naidunia_image

जल्द ही आ सकती खुशखबरी

सरकारी नौकरी करने वालों और पेंशन पाने वालों के लिए खुशखबरी जल्द ही आ सकती है। जनवरी 2026 में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update News) की सिफारिशें आने वाली हैं, और माना जा रहा है कि इससे वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। ब्रोकरेज फर्म एंबिट कैपिटल ने 9 जुलाई की रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच रहने का अनुमान दिया है। अगर 1.82 का बेस केस माना जाए तो वेतन 14% बढ़ सकता है। 2.15 के मीडियन केस में 34% की बढ़ोतरी और 2.46 के अपर केस में 54% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।


कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 21 जुलाई के अपने नोट में थोड़ा सावधानी भरा अनुमान लगाया है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर 1.8 माना गया है, यानी करीब 13% की बढ़ोतरी। उदाहरण के तौर पर, जो कर्मचारी अभी 97,160 रुपये (भत्तों समेत) कमा रहा है, उसका वेतन अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर इस तरह हो सकता है:

सैलरी कैलकुलेशन पर फिटमेंट फैक्टर का असर

  • 1.82 फैक्टर (एंबिट बेस केस): ₹1,15,297
  • 2.15 फैक्टर (एंबिट मीडियन केस): ₹1,36,203
  • 2.46 फैक्टर (एंबिट अपर केस): ₹1,51,166
  • 1.8 फैक्टर (कोटक अनुमान): ₹1,09,785

DA क्या डालेगा असर

ध्यान देने वाली बात है कि नया वेतन आयोग लागू होते समय DA (महंगाई भत्ता) शून्य हो जाता है, जिससे वास्तविक बढ़ोतरी थोड़ी कम हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें वित्त वर्ष 2027 में लागू हो सकती हैं, जिससे सरकारी वेतन और पेंशन में करीब 30-34% की वृद्धि होगी। इसका फायदा 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों (रक्षा कर्मियों सहित) को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: पासबुक में नहीं दिख रहा PF का पैसा? घर बैठे ऐसे करें शिकायत