• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EPFO: पासबुक में नहीं दिख रहा PF का पैसा? घर बैठे ऐसे करें शिकायत

EPF पासबुक, ट्रांसफर या क्लेम से जुड़ी समस्याओं के लिए EPFiGMS पोर्टल से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। आपकी समस्या का समाधान घर बैठे-बैठे हो जाएगा। इस पोर्...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 05 Aug 2025 03:29:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Aug 2025 03:49:27 PM (IST)
EPFO: पासबुक में नहीं दिख रहा PF का पैसा? घर बैठे ऐसे करें शिकायत
EPFO से रिलेटेड समस्या की सरकारी पोर्टल पर करें शिकायत।

HighLights

  1. EPFiGMS पोर्टल से करें PF शिकायत।
  2. ऑनलाइन मिल रहा है PF समाधान प्लेटफॉर्म।
  3. पासबुक में राशि न दिखे तो करें शिकायत।

डिजिटल डेस्क। अगर आपकी सैलरी से हर महीने PF की राशि कट रही है लेकिन पासबुक में वह दिखाई नहीं दे रही, या फिर पिछली नौकरी का PF ट्रांसफर नहीं हुआ है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। EPFO ने EPFiGMS (Employees’ Provident Fund Grievance Management System) नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहाँ आप घर बैठे अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं।

EPF खाताधारकों की समस्याओं की यहां करें शिकायत

EPFiGMS पोर्टल का उद्देश्य EPF खाताधारकों की समस्याओं का समाधान ऑनलाइन माध्यम से करना है। चाहे ट्रांसफर में देरी हो, क्लेम अटका हो या फिर कोई गलत जानकारी अपडेट हो गई हो पीएफ अकाउंट से जुड़ी हर समस्या शिकायत यहां की जा सकती है।


शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:

  1. Google पर ‘EPFiGMS’ सर्च करें और ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर ‘Register Grievance’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल चुनें- जैसे कि PF Member।
  4. अगर क्लेम से जुड़ी समस्या है तो Claim ID दर्ज करें या "No" चुनें।
  5. फिर UAN नंबर डालें और कैप्चा भरकर ‘Get Details’ पर क्लिक करें।
  6. OTP आपके मोबाइल और ईमेल पर आएगा, उसे दर्ज करें।
  7. अपना पता और अन्य विवरण भरें।
  8. अपनी शिकायत विस्तार से लिखें और दस्तावेज अपलोड करें।
  9. अंत में Submit पर क्लिक करें।

इसके बाद आपकी शिकायत EPFO के अधिकारियों तक पहुंच जाएगी और जल्द समाधान मिलेगा।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: सस्ता होगा होम लोन और EMI...SBI ने रिपोर्ट में बताया RBI घटाएगा रेपो रेट!