• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकार दे रही है 50 लाख तक का बिजनेस लोन, जानें कैसे लें लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षित और मेहनती युवाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना' का प्रभावी क्रियान्वयन...और पढ़ें

By Satish Kumar PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 04:07:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 04:07:02 PM (IST)
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकार दे रही है 50 लाख तक का बिजनेस लोन, जानें कैसे लें लाभ
योजना में मिल रहा ₹50 लाख तक का ऋण।

HighLights

  1. खुद का बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका
  2. योजना में मिल रहा ₹50 लाख तक का ऋण
  3. व्यापार एवं उद्योग केंद्र देगा 3% ब्याज अनुदान

बिजनेस डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षित और मेहनती युवाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना' का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से संचालित इस योजना का मुख्य लक्ष्य बेरोजगार युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना है। पूरे प्रदेश के पात्र आवेदक इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर शासन की प्राथमिकताओं का लाभ उठा सकते हैं।

ऋण सीमा और कार्य क्षेत्र

योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग ऋण सीमाएं निर्धारित की गई हैं। सेवा क्षेत्र (Service Sector) और खुदरा व्यवसाय (Retail Business) के लिए न्यूनतम 50 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 25 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। वहीं, यदि कोई युवा उद्योग या विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र में अपनी इकाई स्थापित करना चाहता है, तो उसे 50 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की बड़ी वित्तीय सहायता मिल सकती है। इससे युवाओं को न केवल खुद का रोजगार मिलेगा, बल्कि वे अन्य लोगों को भी रोजगार देने में सक्षम होंगे।


ब्याज अनुदान और गारंटी शुल्क में राहत

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सब्सिडी और गारंटी नीति है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को बैंक द्वारा वितरित ऋण पर राज्य शासन द्वारा 3 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक की अवधि के लिए देय होता है। इसके अतिरिक्त, योजना के तहत लगने वाला ऋण गारंटी शुल्क भी प्रचलित दर पर अधिकतम 7 वर्षों तक प्रतिपूर्ति (Reimbursement) के रूप में शासन द्वारा वहन किया जाता है। इससे युवाओं पर कर्ज का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता।

पात्रता के मापदंड: कौन कर सकता है आवेदन?

योजना का लाभ उठाने के लिए शासन ने सरल मापदंड निर्धारित किए हैं:

  • निवासी: आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता: युवा कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

इन शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी युवा अपने नवाचार और व्यापारिक सोच को हकीकत में बदलने के लिए आवेदन कर सकता है।

आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक युवाओं को योजना का लाभ लेने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसमें आवेदक का फोटो, बैंक पासबुक की प्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, [Aadhaar Redacted], समग्र आईडी, पैन कार्ड, प्रस्तावित व्यवसाय का कोटेशन और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (Project Report) शामिल है।

आवेदक इन समस्त दस्तावेजों के साथ 'एमपी ऑनलाइन' (MP Online) पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा होने के बाद जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा उसकी पात्रता की जांच की जाती है और तत्पश्चात प्रकरण बैंक को ऋण स्वीकृति हेतु प्रेषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें- महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 60%, जनवरी 2026 से लागू होगी नई दरें, जानें आपकी सैलरी पर कितना होगा इजाफा

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की दिशा में कदम

सरकार की यह मंशा है कि प्रदेश का युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बने। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में नई इकाइयों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। कटनी जिले के व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने अपील की है कि अधिक से अधिक पात्र युवा इस योजना का लाभ लेकर अपने सपनों को साकार करें।