• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : धनतेरस से पहले सोना 2700 व चांदी 3100 रुपये और हुई महंगी

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) में डेमोक्रेट्स की शुरुआती जीत से राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई। जिसका असर डॉलर पर पड़ा।

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 10:06:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 10:06:27 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore Sarafa : धनतेरस से पहले सोना 2700 व चांदी 3100 रुपये और हुई महंगी
सोना-चांदी खरीदते ग्राहक। -फाइल फोटो

HighLights

  1. अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से बुलियन मार्केट को समर्थन मिल रहा है
  2. डेमोक्रेट्स की शुरुआती जीत से राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई
  3. बाजार में दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की 78 फीसद संभावना जताई जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से बुलियन मार्केट को समर्थन मिल रहा है क्योंकि अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) में डेमोक्रेट्स की शुरुआती जीत से राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई। जिसका असर डॉलर पर पड़ा।

निवेशक अब फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के बारे में और संकेत पाने के लिए अमेरिकी ’नान-फार्म पेरोल’ डेटा का इंतजार कर रहे हैं। बाजार में दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की 78 फीसद संभावना जताई जा रही है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी सीमित हो सकती है, क्योंकि ऊंची ब्याज दरों पर बिना रिटर्न देने वाली संपत्तियों (जैसे सोना) को अपने पास रखने की ’अपार्चुनिटी कॉस्ट’ बढ़ जाती है।

इसके चलते गुरुवार को कामेक्स पर सोना वायदा 85 डालर उछलकर 4127 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 78 सेंट बढ़कर 52.83 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते शनिवार को इंदौर मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही।


इंदौर में सोना केडबरी 2700 रुपये बढ़कर 146700 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3100 रुपये बढ़कर 191700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। धनतेरस से एक दिन पहले सोने-चांदी में आई तेजी का बाजार में कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि परंपरा के चलते धनतेरस मुहूर्त में सोने-चांदी की खरीदी कई सालों से चली आ रही है।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4127 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4146 डालर और नीचे में वायदा 4057 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 52.83 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 53.47 डालर और नीचे में वायदा 51.89 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 146700, सोना आरटीजीएस में 143500, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 131500 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 144000 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 191700, चांदी आरटीजीएस 186400, चांदी टंच 191700 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2375 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। बुधवार को चांदी चौरसा 188600 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Ratlam Sarafa: रतलाम में चांदी आधी कीमत पर! सोना भी हुआ सस्ता, देखें ताजा भाव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।