
बिजनेस डेस्क। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अब ये दोनों एयरलाइंस एक साथ मिलकर काम करेंगी। हालांकि दोनों का मर्जर नहीं होगा, बस दोनों एक ग्रुप बनकर काम करने वाली हैं। एयरलाइंस के बढ़ते खर्च को देखते हुए ये फैसला लिया जा रहा है।
Reuters के मुताबिक, एयर इंडिया के नए सीईओ और एमडी टेवोल्डे गेब्रेमेरियम ने बुधवार को कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में ये प्लान बनाया है और इस पर सभी की सहमति भी मिल गई है।
विमान का ईंधन, कर्मचारियों की सैलरी, विमान का रखरखाव और दूसरे ऑपरेशनल खर्च को देखते हुए ऐसा फैसला लिया जा रहा है। अब ये दोनों एयरलाइंस मिलकर काम करेंगी, ताकि खर्च को कंट्रोल किया जा सके और काम करने की प्रक्रिया को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सके।
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ही टाटा ग्रुप की एयरलाइंस हैं। एयर इंडिया फुल सर्विस एयरलाइन है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस कम कीमत वाली यानी बजट एयरलाइन की कैटेगरी में है। अब दोनों कंपनियां साथ में काम करेंगी तो संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी खर्च कम करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- बंद फ्लाइट्स के भी टिकट बेच रही है SpiceJet , 74% उड़ानें रद्द, फिर भी धड़ल्ले से हो रही है टिकटों की बुकिंग