
बिजनेस डेस्क। साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल Amazon Great Indian Festival 2026 की तारीख सामने आ गई है। Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम अप्लायंसेज और रोजमर्रा के सामान जैसी कई कैटेगरी पर ऑफर्स मिलेंगे।
इन ग्राहकों को मिलेगा डिस्काउंट
Amazon ने SBI Credit और Debit Card से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए इंस्टेंट डिस्काउंट का भी ऐलान किया है, ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Prime मेंबर्स को चुनिंदा ऑफर्स पर एक्स्ट्रा बचत होगी, उन्हें 10% तक अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इसके अलावा Prime ग्राहकों को सेल के दौरान कुछ खास ऑफर्स और डील्स का फायदा भी मिलने वाला है।
सेल में Blockbuster Deals, Top 100 Deals, Mega Deals और 8 PM Deals जैसे ऑफर भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा Buy More Save More, Exchange Mela, Amazon Combos, No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसे ऑप्शन भी होंगे।
यह भी पढ़ें- कहीं आपके नाम पर कोई दूसरा तो नहीं यूज कर रहा है सिम? ऐसे करें चेक
Amazon Great Indian Festival 2026 में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर खास डील्स देखने को मिल सकती हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम प्रोडक्ट्स और किराना समेत कई कैटेगरी में ऑफर्स की जानकारी दी है। इसके साथ ही कंपनी ने प्रीमियम और बजट दोनों तरह के प्रोडक्ट्स पर डील्स और नए लॉन्च का इशारा दिया है।
इन सेल के दौरान आप पैसे की बचत करते हुए आराम से खरीदारी कर सकते है