
बिजनेस डेस्क। आपके नाम से कितनी सिम है और कौन कौन चला रहा है ये जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर आपके डाक्यूमेंट्स से कोई सिम निकाल कर उसका गलत यूज करेगा तो ये आपके लिए परेशानी की बात हैं। अगर सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल होता है तो सरकार ने कहा हैं कि ग्राहक पर 50 लाख तक जुर्माना और तीन साल की जेल हो सकती हैं। इसलिए दूरसंचार विभाग यानी DoT ने लोगों को अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन रेगुलर चेक करने की सलाह दी हैं।
सबसे पहले Sanchar Saathi की वेबसाइट पर जाएं, अब 'Know Mobile Connections in Your Name' सर्विस पर क्लिक करें। इसके बाद TAFCOP सर्विस में जाएं। अब अपना मोबाइल नंबर और OTP एंटर करके वेरिफिकेशन करें। वेरिफिकेशन के बाद आपको आपके नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की डिटेल्स देखाई देगी। अब ध्यान से देखें कि इनमें से कौन-कौन से नंबर आप यूज कर रहे हैं।
अगर आपको कोई ऐसा नंबर दिख रहा हैं जिसे आपने कभी लिया ही नहीं है, तो उसे इग्नोर बिल्कुल ना करें। Sanchar Saathi में ऐसे कनेक्शन को रिपोर्ट करें।
बताते चलें कि सरकार ने लोगों को अपने नाम पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे शख्स को देने, बेचने, किराए पर देने या यूज के लिए सौंपने से बचने की सलाह दी हैं।