• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

अनिल अग्रवाल के लिए आई बड़ी खबर, वेदांता ग्रुप की इस कंपनी मिला 'A' कैटेगरी का टैग

अनिल अग्रवाल के लिए एक अच्छी खबर आई है। उनकी वेदांता ग्रुप कंपनी रुनाया को क्रिसिल से ‘A’ फैमिली क्रेडिट रेटिंग मिली है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 11:55:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 11:55:58 AM (IST)
अनिल अग्रवाल के लिए आई बड़ी खबर, वेदांता ग्रुप की इस कंपनी मिला 'A' कैटेगरी का टैग
Anil Agarwal CRISIL Upgrades Vedanta Group

HighLights

  1. अनिल अग्रवाल के लिए एक अच्छी खबर आई
  2. वेदांता ग्रुप कंपनी रुनाया को क्रिसिल से ‘A’ फैमिली क्रेडिट रेटिंग मिली
  3. रेवेन्यू में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वेदांता ग्रुप की कंपनी रुनाया के प्रमुख कारोबारों की क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत हो गई है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी CRISIL ने Runaya के प्रमुख कारोबारों को 'A' फैमिली रेटिंग कैटेगरी में रखा है। ये उसके वित्तीय प्रदर्शन, कारोबार की मजबूती और बढ़ते डायवर्सिफिकेशन को दर्शाता है।

रुनाया के मैनेजिंग डायरेक्टर Naivedya Agarwal ने क्या कहा

रुनाया के मैनेजिंग डायरेक्टर Naivedya Agarwal ने कहा है कि प्रमुख कारोबारों को मिली 'A' फैमिली रेटिंग कंपनी के कारोबार के पैमाने, मजबूती और साझेदारियों को दर्शाती है। कंपनी अगले चरण में पूंजी का अनुशासित इस्तेमाल, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और लंबे समय की वैल्यू क्रिएशन पर फोकस करेगी।


रेवेन्यू में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2026 में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई। ये ग्रोथ मेटल रिकवरी, रीसाइक्लिंग, वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स और एडवांस्ड मैटेरियल्स जैसे क्षेत्रों में कारोबार बढ़ने से आई हैं। रुनाया ने अगले दो से तीन सालों में करीब 700 करोड़ रुपये के ग्रोथ कैपेक्स की योजना बनाई है। इस रकम का इस्तेमाल क्षमता विस्तार और हाई-वैल्यू डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग कारोबार को बढ़ाने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- HDFC बैंक को मिला नया MD और CEO, RBI ने दी मंजूरी, जानिए कौन हैं अनूप बागची

Runaya के बारे में

Runaya सर्कुलर इकोनॉमी, क्रिटिकल मेटल रिकवरी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं और उत्पादों पर काम करती है।