
बिजनेस डेस्क। HDFC बैंक ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया हैं। अनूप बागची 27 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। रिपोर्टस के मुताबिक, RBI से मंजूरी मिलने के बाद बैंक ने 1 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।
मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा हैं। बता दूं कि जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए री-अपॉइंटमेंट की मांग नहीं की थी।
अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव हैं। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC की कमान संभालने से पहले वे ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO पद पर रह चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि बैंक ने इस पद के लिए दो नामों का प्रस्ताव भेजा था। पहला अनूप बागची का था, जो ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं। जबकि दूसरा नाम कायद भरूचा का था, जो HDFC बैंक के डिप्टी MD हैं।
यह भी पढ़ें- 2nd October: गांधी जयंती के दिन बैंक और शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला?
अनुप बागची को बैंकिंग, शेयर बाजार और इंश्योरेंस सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। अनुप 1992 में ICICI ग्रुप से जुड़े थे। वे ICICI सिक्योरिटीज के CEO और MD रह चुके हैं और 2017 से 2023 तक ICICI बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रहे।
रिपोर्टस के मुताबिक, उन्हीं की देखरेख में ICICI बैंक देश का पहला ऐसा प्राइवेट बैंक बना, जिसने ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा का होम लोन दिया। वे मई 2023 तक ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के चेयरमैन रहे और जून 2023 से ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के MD और CEO के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग से B.Tech की है और IIM बैंगलोर से MBA किया है।