MP Railway Network: 1800 करोड़ से तैयार हुआ नया रेल ट्रैक, CM मोहन यादव और रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, जानिए कितना है किराया
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, अब उनके लिए रेल सफर करना और भी आसान हो गया है।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 11:40:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 11:40:32 AM (IST)
MP Railway Network: 1800 करोड़ से तैयार हुआ नया रेल ट्रैक, CM मोहन यादव और रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, जानिए कितना है किरायाHighLights
- मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है
- अश्विनी वैष्णव और CM मोहन यादव ने नई रेल लाइनों का उद्घाटन किया
- कितने करोड़ रुपये में तैयार हुआ रेल नेटवर्क?
बिजनेस डेस्क। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल सुविधा अब बेहद आसान हो गई है और साथ ही किफायती भी। 24 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM मोहन यादव ने नई रेल लाइनों का उद्घाटन किया और MEMU ट्रेन शुरू की, जिसमें किराया सिर्फ 10 रुपये है।
अब सतना, रीवा और आसपास के इलाकों के बीच आवागमन आसान होगा और महज 10 रुपये में लोग सफर कर सकेंगे।
24 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली नई रेल लाइनों का उद्घाटन किया और देवेंद्र नगर से चुरहट के बीच नई MEMU पैसेंजर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।
कितने करोड़ रुपये में तैयार हुआ रेल नेटवर्क?
- सतना-देवेंद्रनगर रेल लाइन करीब 53 किलोमीटर लंबी है और इसके निर्माण में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं।
- रीवा-चुरहट रेल लाइन करीब 65 किलोमीटर लंबी है, इसे बनाने में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है।
- कुल मिलाकर 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से यह रेल नेटवर्क तैयार हुआ है।
सतना-देवेंद्रनगर रूट पर कितना लगेगा किराया?
- सतना से करही करीब 10-15 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये किराया है।
- सतना से बरेठिया करीब 19 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये किराया है।
- सतना से नागौद करीब 31 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये किराया है।
- सतना से फुलवारी करीब 43 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये किराया है।
- सतना से देवेंद्रनगर करीब 53 किलोमीटर की दूरी के लिए 15-20 रुपये किराया है।
यह भी पढ़ें- ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, सफर के दौरान Blinkit से ऐसे मंगवाएं स्नैक्स, दवाइयों से लेकर चार्जर तक
कितना है रीवा-चुरहट MEMU ट्रेन का किराया?
- रीवा से सिलपरा करीब 8 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये किराया है।
- रीवा से गोविंदगढ़ करीब 21 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये किराया है।
- रीवा से बघवार करीब 36 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये किराया है।
- रीवा से रामपुर नैकिन करीब 49 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये किराया है।
- रीवा से चुरहट करीब 65 किलोमीटर की दूरी के लिए 15-20 रुपये किराया है।