ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, सफर के दौरान Blinkit से ऐसे मंगवाएं स्नैक्स, दवाइयों से लेकर चार्जर तक
अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और आपको कुछ जरूरी सामान के लिए सोचना पड़ता है कि यात्रा के दौरान आसानी से वह सामान कैसे मिल जाए, तो यह खबर आपके लिए है...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 01:36:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 01:36:42 PM (IST)
ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, सफर के दौरान Blinkit से ऐसे मंगवाएं स्नैक्स, दवाइयों से लेकर चार्जर तकHighLights
- ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है
- अब चलती ट्रेन में भी आपको आपकी जरूरी चीजें मिल जाएंगी
- सफर के दौरान Blinkit के जरिए जरूरत का सामान मंगवा सकेंगे
बिजनेस डेस्क। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। चलती ट्रेन में भी आपको आपकी जरूरी चीजें मिल जाएंगी। अब यात्री सफर के दौरान Blinkit के जरिए अपनी जरूरत का सामान चलती ट्रेन से ही मंगवा सकेंगे।
रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन ने क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के साथ एक समझौता किया है।
यात्री किन सामानों का ऑर्डर कर सकते हैं?
मेडिकल से जुड़े सामान जैसे दवाइयां, पर्सनल केयर और हाइजीन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ मोबाइल चार्जर और अन्य टेक एक्सेसरीज भी मंगवा सकते हैं। इसके अलावा आप खाने-पीने का सामान और स्नैक्स भी ऑर्डर कर सकते हैं।
कैसे करें ऑर्डर?
- सफर के दौरान ब्लिंकिट से सामान मंगवाने के लिए अपने फोन में Blinkit ऐप ओपन करें।
- ऐप में उस रेलवे स्टेशन की लोकेशन और पिन कोड डालें, जहां आपकी ट्रेन रुकने वाली है या जहां से आपको सामान प्राप्त करना है।
- अपनी जरूरत का सामान कार्ट में जोड़कर ऑर्डर सबमिट कर दें।
- जैसे ही आपकी ट्रेन स्टेशन पर पहुंचेगी, आप डिलीवरी पॉइंट पर जाकर अपना सामान ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 7 मिनट के सफर के लिए भारी-भरकम किराया! जानिए भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा के बारे में
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ऑर्डर करने से पहले स्टेशन पर ट्रेन के स्टॉपेज के समय की जांच जरूर कर लें, ताकि डिलीवरी आसानी से मिल सके।