Bank Holiday: दीवाली के अगले दिन भी आज इन राज्यों में बंद हैं बैंक, देखें नवंबर में छुट्टियों की पूरी सूची
दीवाली का त्योहार कल था, आज से सब के ऑफिस खुल चुके हैं, लेकिन बैंक आज भी बंद रहने वाले हैं।
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 09:00:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 09:00:35 AM (IST)
Bank Holiday: दीवाली के अगले दिन भी आज इन राज्यों में बंद हैं बैंक, देखें नवंबर में छुट्टियों की पूरी सूचीHighLights
- आज 9 नवंबर को आपके शहर में बैंक बंद है या खुला
- नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 10 नवंबर को नववर्ष के उपलक्ष्य में बैंकों में अवकाश रहेगा।
बिजनेस डेस्क। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि दीवाली खत्म हो गई है, अब बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटा लेते हैं तो रुक जाइए। पहले जान लीजिए कि क्या आपके शहर में आज बैंक खुला भी है या नहीं।
आज 9 नवंबर को आपके शहर में बैंक बंद है या खुला, आइए यहां जानते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आज सोमवार 9 नवंबर 2026 को कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
आज कहां-कहां बंद हैं बैंक?
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज 9 नवंबर को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के चलते छुट्टी दी गई है।
नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 10 नवंबर: दिवाली, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के उपलक्ष्य में बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 11 नवंबर: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती और लक्ष्मी पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
- 13 नवंबर: वांगला फेस्टिवल के कारण चुनिंदा क्षेत्रों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 16 नवंबर: लोकपर्व छठ पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 20 नवंबर: इगास-बग्वाल के पावन पर्व पर अवकाश रहेगा।
- 23 नवंबर: सेंग कुट स्नेम के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
- 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 27 नवंबर: कनकदास जयंती के अवसर पर संबंधित राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: क्या जन धन खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर लगता है चार्ज? यहां दूर करें अपना सारा कन्फ्यूजन