Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: क्या जन धन खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर लगता है चार्ज? यहां दूर करें अपना सारा कन्फ्यूजन
देश में करोड़ों लोगों के पास प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) खाता है, ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको इसमें मिनिमम कितना बैलेंस रखना होगा।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 12:58:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 01:26:48 PM (IST)
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: क्या जन धन खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर लगता है चार्ज? यहां दूर करें अपना सारा कन्फ्यूजनHighLights
- जन धन खाते में मिनिमम बैलेंस कितना होना चाहिए
- मिनिमम बैलेंस न होने पर लगता है चार्ज?
- जन धन खाते में मिलती हैं ये सुविधाएं
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री जन धन खाते के जरिए खाताधारकों को बचत, पैसे जमा करने और निकालने और सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा प्राप्त करने का लाभ मिलता है।
जन धन खाते में कितना मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है?
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले जाने वाले बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की कोई जरूरत नहीं है। यानी अगर खाते में जीरो बैलेंस है, तो भी बैंक कोई पेनल्टी नहीं ले सकता है और न ही बैंक मिनिमम बैलेंस मेंटेन न करने के नाम पर आपसे जुर्माना वसूल सकता है।
जन धन खाते में मिलती हैं ये सुविधाएं
सरकार की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाताधारकों को काफी सारी सुविधाएं दी जाती हैं।
यह भी पढ़ें- PM Kisan 24th Installment Date: दीवाली से पहले किसानों को तोहफा! पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त इस दिन होगी जारी
- जीरो बैलेंस खाता: खाता खोलने और उसे बनाए रखने के लिए मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं होती है।
- बचत पर ब्याज: खाते में जमा रकम पर बैंक के लागू नियमों के अनुसार ब्याज मिलता रहता है।
- डेबिट कार्ड: जन धन खाताधारकों को RuPay डेबिट कार्ड दिया जाता है।
- दुर्घटना बीमा: RuPay कार्ड के साथ योजना के नियमों और पात्रता के अनुसार दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है।
- सरकारी योजनाओं का पैसा: इसमें सरकारी योजनाओं की रकम सीधे खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए मिल जाती है।
- ओवरड्राफ्ट सुविधा: बैंक की मंजूरी के अनुसार ओवरड्राफ्ट सुविधा मिल सकती है।