
बिजनेस डेस्क। अगर आप इस हफ्ते बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो रुक जाइए। 23 से 29 नवंबर के बीच गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और कनकदास जयंती जैसे त्योहारों के चलते कुछ राज्यों और शहरों के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसलिए घर से निकलने से पहले आप RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
सोमवार, 23 नवंबर को मेघालय और शिलॉन्ग में सेंग कुट स्नेम के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, मेघालय के बाहर बाकी शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, बेंगलुरु समेत देशभर में बैंक का काम सामान्य रूप से होगा।
24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की छुट्टियों के मुताबिक, इस दिन आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
27 नवंबर को कनकदास जयंती के मौके पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बेंगलुरु समेत राज्य के संबंधित बैंकिंग क्षेत्रों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। रविवार, 29 नवंबर को भी पूरे देश में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Gold Overdraft Facility: लॉकर में सोना रखने का झंझट खत्म! 20 लाख के गोल्ड पर 15 लाख तक क्रेडिट लिमिट