• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Gold Overdraft Facility: लॉकर में सोना रखने का झंझट खत्म! 20 लाख के गोल्ड पर पाएं 15 लाख तक की क्रेडिट लिमिट, नहीं लगेगा एक भी रुपया ब्याज

घर या बैंक लॉकर में सोना रखने के बजाय गोल्ड ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के जरिए आप अपने सोने की कीमत का 75 प्रतिशत तक क्रेडिट लिमिट पा सकते हैं, जिसमें सिर्फ निकाली गई राशि पर ही ब्याज देना होता है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 11:40:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 11:40:44 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Gold Overdraft Facility: लॉकर में सोना रखने का झंझट खत्म! 20 लाख के गोल्ड पर पाएं 15 लाख तक की क्रेडिट लिमिट, नहीं लगेगा एक भी रुपया ब्याज
Gold Overdraft Facility: लॉकर में सोना रखने का झंझट खत्म! 20 लाख के गोल्ड पर पाएं 15 लाख तक की क्रेडिट लिमिट, नहीं लगेगा एक भी रुपया ब्याज

HighLights

  1. बैंक लॉकर का किराया देना बंद करें
  2. सोने पर पाएं तुरंत कैश लिमिट
  3. पैसा नहीं निकाला तो लगेगा जीरो ब्याज

बिजनेस डेस्क। अक्सर लोग अपने घर में रखे लाखों रुपये के सोने की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं और इसके लिए बैंक में मोटा किराया देकर लॉकर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा स्मार्ट तरीका भी है, जिससे न सिर्फ आपके सोने की सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक की हो जाएगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर आप उस पर तुरंत पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं? जी हां, इसे गोल्ड ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी कहा जाता है।

कैसे काम करती है गोल्ड ओवरड्राफ्ट सुविधा?

मान लीजिए आपके पास 20 लाख रुपये मूल्य का सोना है और आप उसे सामान्य लॉकर में रखने के बजाय बैंक की गोल्ड ओवरड्राफ्ट योजना के तहत जमा करते हैं। ऐसी स्थिति में बैंक आपके सोने की कीमत का 70 से 75 प्रतिशत तक, यानी लगभग 14 से 15 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट मंजूर कर देता है। आप इस लिमिट का इस्तेमाल अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी कर सकते हैं।


गोल्ड ओवरड्राफ्ट के 4 सबसे बड़े फायदे

सिर्फ निकाली गई राशि पर ब्याज: इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सामान्य तौर पर 9 से 10 प्रतिशत तक सालाना ब्याज लगता है, लेकिन यह ब्याज पूरी क्रेडिट लिमिट पर नहीं लगता। आप लिमिट में से जितना पैसा निकालेंगे (Withdraw करेंगे), ब्याज सिर्फ उतनी ही राशि पर और उतने ही दिनों के लिए देना होगा।

पैसा न निकालने पर जीरो ब्याज: यदि आपने लिमिट बनवा ली है, लेकिन खाते से कोई पैसा नहीं निकाला है, तो आपको बैंक को एक भी रुपया ब्याज नहीं देना होगा।

सोने की सुरक्षा बैंक की जिम्मेदारी: चूंकि आपका सोना बैंक के पास गिरवी के तौर पर रखा रहता है, इसलिए उसकी सुरक्षित देखभाल की पूरी जिम्मेदारी बैंक की होती है।

इमरजेंसी फंड का बेहतर विकल्प: बिना अपना सोना बेचे आप बिजनेस या किसी निजी इमरजेंसी के लिए तुरंत फंड जुटा सकते हैं और जैसे ही आपके पास पैसा आए, उसे जमा कर ब्याज का बोझ खत्म कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कभी सड़कों पर बेचते थे सिम कार्ड, आज हैं ₹19,900 करोड़ के मालिक, OYO Rooms की कहानी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।