• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

Best Diwali Shopping Markets in India: फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 सबसे सस्ते मार्केट, देखें पूरी लिस्ट

Best Diwali Shopping Markets in India: दिवाली की तैयारी पूरे देश में शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप शॉपिंग के लिए मार्केट ढूंढ रहे हैं कि कहां जाना ब...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 12:03:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 12:03:14 PM (IST)
Best Diwali Shopping Markets in India: फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 सबसे सस्ते मार्केट, देखें पूरी लिस्ट
Best Diwali Shopping Markets in India: फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 सबसे सस्ते मार्केट, देखें पूरी लिस्ट

HighLights

  1. फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 सबसे सस्ते मार्केट
  2. दिवाली पर हमें घर सजाना होता है, नए कपड़े लेने होते हैं
  3. ये सारी चीजें खरीदने के लिए आप इन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकते

बिजनेस डेस्क। दिवाली पर हमें घर सजाना होता है, नए कपड़े लेने होते हैं, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट्स लेने होते हैं। ये सारी चीजें खरीदने के लिए आप इन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट तो शॉपिंग के लिए हमेशा से बेस्ट रहा है, यहां आपको हर चीज में वैरायटी देखने को मिलती है। फैंसी दीये, कैंडल लेने हों या कपड़े लेने हों, हर एक चीज चांदनी चौक के मार्केट में आपको सस्ते और किफायती दामों में मिल जाएगी।

कोलाबा कॉजवे, मुंबई

अगर आप मुंबई में रहते हैं और दिवाली के लिए यूनिक चीजें खरीदना चाहते हैं, तो आप कोलाबा कॉजवे जा सकते हैं। यहां आपको जगमगाती लाइट्स, सजावट के सामान और ट्रेंडी कपड़े काफी किफायती दामों पर मिल जाएंगे।

न्यू मार्केट, कोलकाता

दिवाली के समय कोलकाता में काली पूजा की भी धूम मची रहती है। शॉपिंग करने के लिए आप न्यू मार्केट जा सकते हैं, जिसको कोलकाता का शॉपिंग हब भी कहा जाता है। न्यू मार्केट साड़ियों के लिए मशहूर है, यहां आपको साड़ियों की बड़ी वैरायटी देखने को मिलेगी।


पॉन्डी बाजार, चेन्नई

शॉपिंग के शौकीनों के लिए चेन्नई का पॉन्डी बाजार सबसे अच्छा रहेगा। चाहे आपको पारंपरिक चीजें लेनी हों या लेटेस्ट ट्रेंड वाले कपड़े, ज्वेलरी और फुटवियर की वैरायटी, चेन्नई के पॉन्डी बाजार में आपको सारी चीजें मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Delhi Shopping Markets for Diwali: फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 4 सस्ते बाजार, देखें पूरी लिस्ट

गदौलिया, वाराणसी

बनारस का गदौलिया शॉपिंग करने के लिए सबसे सटीक और किफायती जगह है। यहां आपको सारा सामान आसानी से मिल जाता है। कपड़ों से लेकर फुटवियर तक, ट्रेंडी ज्वेलरी से लेकर डिजाइनर दीये और कैंडल तक, हर चीज गदौलिया में उपलब्ध है।