
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में घर की सजावट, नए कपड़े, ज्वेलरी और गिफ्ट खरीदने के लिए आप दिल्ली के बाजार जा सकते हैं। वहां आपको कपड़ों से लेकर ट्रेंडी फैशन, होम डेकोर और गिफ्ट आइटम तक कई तरह की चीजें कम दाम पर मिल जाती हैं।
पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। यहां साड़ी, लहंगा, सूट, ज्वेलरी और शादी-पार्टी के कपड़ों की अच्छी-खासी वैरायटी मिलती है। इसके अलावा सजावट के भी काफी सामान यहां से खरीद सकते हैं।
दिवाली पर घर सजाने और गिफ्ट देने के लिए सदर बाजार भी अच्छा विकल्प है। यहां खूबसूरत दीये, मोमबत्तियां, लाइट्स, गिफ्ट और कई तरह के घरेलू सामान मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, देखें कौन कौन सा मॅाडल है शामिल
ट्रेडिशनल कपड़ों की खरीदारी के लिए लाजपत नगर मार्केट एक बेहतरीन विकल्प है। यहां आपको कुर्ती, सूट, दुपट्टे, ज्वेलरी, बैग और घर की सजावट का सामान मिल सकता है। अगर आप त्योहारों पर एथनिक लुक अपनाना चाहते हैं, तो यहां आप अपने बजट के मुताबिक कई विकल्प तलाश सकते हैं।
दिल्ली हाट में देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प, हाथ से बने सजावटी आइटम, मिट्टी के बर्तन, कपड़े और खास गिफ्ट मिलते हैं। दिवाली पर घर की सजावट या किसी दोस्त को कुछ अनोखा गिफ्ट देने के लिए यह अच्छी जगह है।