• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

धनतेरस पर एलन मस्क ने कमाए 5.69 लाख करोड़, अंबानी और अडानी की संपत्ति में भी बड़ा उछाल, देखें टॉप 10 रईसों की लिस्ट

कुछ लोग धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने में बिजी रहे और कुछ लोगों ने अपनी कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 12:31:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 12:31:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धनतेरस पर एलन मस्क ने कमाए 5.69 लाख करोड़, अंबानी और अडानी की संपत्ति में भी बड़ा उछाल, देखें टॉप 10 रईसों की लिस्ट
धनतेरस पर एलन मस्क ने कमाए 5.69 लाख करोड़, अंबानी और अडानी की संपत्ति में भी बड़ा उछाल, देखें टॉप 10 रईसों की लिस्ट

HighLights

  1. Dhanteras पर अरबपतियों की चांदी!
  2. मस्क ने कमाए ₹5.69 लाख करोड़
  3. अंबानी और अडानी की संपत्ति में भी बड़ा उछाल

बिजनेस डेस्क। धनतेरस पर दुनिया भर के अमीरों पर धन की बारिश हुई है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की दौलत एक ही दिन में 60.50 अरब डॉलर यानी करीब 5.69 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 845 अरब डॉलर पर पहुंच गई। जबकि दिवाली पर दो भारतीय उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी पर भी लक्ष्मी जी मेहरबान हुईं, दोनों की दौलत में भी इजाफा देखने को मिला।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की दौलत में 1.95 अरब डॉलर यानी करीब 18,000 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ और अंबानी के नेटवर्थ में 956 मिलियन डॉलर यानी करीब 9,000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की दौलत रविवार को 1.95 अरब डॉलर बढ़कर 119 अरब डॉलर पर पहुंच गई। अडानी अब दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 18वें नंबर पर आ गए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 88.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में तीसरे और दुनिया में 23वें नंबर के अमीर हैं।

यह भी पढ़ें- एलन मस्क बांटेंगे 1 लाख करोड़ रुपये! अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा, जानें पूरा मामला

दुनिया के अमीरों की सूची

  • अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 369 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
  • गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज 248 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • सर्गेई ब्रिन 231 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं।
  • मार्क जुकरबर्ग 217 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
  • इसके बाद छठे स्थान पर माइकल डेल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 192 अरब डॉलर है।
  • सातवें स्थान पर स्टीव बाल्मर 186 अरब डॉलर के साथ हैं।
  • वॉरेन बफेट 8वें स्थान पर हैं और उनका नेटवर्थ अभी 162 अरब डॉलर है।
  • नौवें स्थान पर 158 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन हैं।
  • जेन्सेन हुआंग अब 155 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर हैं।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।