• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

एलन मस्क बांटेंगे 1 लाख करोड़ रुपये! अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा, जानें पूरा मामला

एलन मस्क बच्चे को 1 लाख करोड़ रुपये देने का ऐलान कर रहे हैं, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 02:06:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 02:06:31 PM (IST)
एलन मस्क बांटेंगे 1 लाख करोड़ रुपये! अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा, जानें पूरा मामला
एलन मस्क बांटेंगे 1 लाख करोड़ रुपये! अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा, जानें पूरा मामला

HighLights

  1. एलन मस्क ने एक बहुत ही बड़ा ऐलान कर दिया
  2. हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देने की बात कही
  3. एलन मस्क बांटेंगे 1 लाख करोड़ रुपये!

बिजनेस डेस्क। एलन मस्क ने एक बहुत ही बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने अगले साल हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देने की बात कही है।

मस्क ने 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'हम अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देंगे।' उन्होंने बताया कि यह उनकी कई योजनाओं में से पहली योजना है।

naidunia_image

1 लाख करोड़ रुपये

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के लगभग 7.2 करोड़ बच्चे हैं। स्पेसएक्स के हालिया शेयर मूल्य के हिसाब से एक शेयर की कीमत अभी 146 डॉलर है। अगर 7.2 करोड़ बच्चों को एक-एक शेयर दिया जाए, तो इसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 10.5 अरब डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपये) बैठती है। हालांकि, मस्क की घोषणा में कोई आंकड़ा अभी तक नहीं बताया गया है।

स्पेसएक्स के शेयर कब देंगे?

मस्क ने कहा है कि यह वितरण अगले साल 2027 में होगा।

मस्क की घोषणा में अमेरिका के 'हर बच्चे' का जिक्र है। लेकिन, यह साफ नहीं है कि इस योजना में केवल अमेरिकी नागरिक शामिल होंगे या वे बच्चे भी, जो बिना नागरिकता के अमेरिका में रह रहे हैं। पोस्ट में उम्र की भी कोई सीमा नहीं बताई गई है।


यह भी पढ़ें- 10 बच्चे पैदा करो, 335 करोड़ रुपये लो और मुंह बंद रखो! एलन मस्क की एक्स-गर्लफ्रेंड के आरोप से मचा बवाल

मस्क ने इसे कई योजनाओं में से पहली योजना बताया

मस्क ने कहा था यह प्रस्तावित वितरण कई योजनाओं में से पहली है। इसका मतलब है कि वह आगे और भी पहल करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, उस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।