
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे बड़े पैकेज्ड पानी ब्रांड को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। इस पानी के सैंपल में कैंसर तत्व मिलने की बात कही जा रही है।
देश की सबसे बड़ी बोतलबंद पानी की कंपनी बिसलेरी पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। दरअसल, बिसलेरी के पानी का सैंपल दो बार टेस्ट में फेल हो गया है। बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं है, इसमें कैंसर का तत्व पाया गया है।
बिसलेरी की पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है। इसके बाद दूसरी बार जांच हुई, इस बार पानी में PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले। बता दें कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं।
ब्रोमेट और PAHs दोनों को कैंसर से जुड़े पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है। बिसलेरी पर कार्रवाई को लेकर FSSAI ने कहा है कि यह पानी पीने लायक नहीं है और कंपनी के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट यानी एफएसएस अधिनियम, 2006 के तहत केस चलेगा।
यह भी पढ़ें- SpiceJet: कभी देश की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन थी! आज 4,200 करोड़ के कर्ज में डूबी, जानें अर्श से फर्श तक की पूरी कहानी