_m.webp)
बिजनेस डेस्क। ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स, वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग समेत 4 कंपनियों के IPO आज खुल रहे है।
Black Opal Consultants के आईपीओ का साइज 55.08 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 22.38 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। जबकि, ऑफर फार सेल के जरिए 5.58 लाख शेयर कंपनी के मौजूदा निवेशक बेच रहे हैं।
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 185 रुपये से 197 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है, निवेशकों को कम से कम 236400 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। फिलहाल आईपीओ का जीएमपी जीरो है।
Papadmalji Agro Foods कंपनी के आईपीओ का साइज 20.18 करोड़ रुपये है। आईपीओ 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 69 रुपये से 72 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है, निवेशकों को दो लॉट पर कम से कम दांव लगाना होगा यानी मिनिमम इनवेस्टमेंट 230400 रुपये का होगा। अभी जीएमपी जीरो है।
ये IPO आज 29 सितंबर को खुलेगा और 1 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 33.98 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 28.80 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। प्राइस बैंड 112 रुपये से 118 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है, रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा यानी मिनिमम इनवेस्टमेंट 283200 रुपये का होगा। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 45 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो 38 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।
यह भी पढ़ें- एमपी छत्तीसगढ़ में सोना चांदी हुआ सस्ता? जानिए आज के ताजा रेट
इसका आईपीओ आज से 5 अक्टूबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का साइज 48.46 करोड़ रुपये है। प्राइस बैंड कंपनी ने 80 रुपये से 85 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है, निवेशकों को कम से कम दो लॉट ससब्सक्राइब करना होगा और मिनिमम इनवेस्टमेंट 272000 रुपये का होगा।