• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

बॉस का सबसे बड़ा दिवाली तोहफा! इन कंपनियों ने कर्मचारियों को दिया लंबा दिवाली ब्रेक

कई कंपनियों ने कर्मचारियों को काम की थकान मिटाने और परिवार संग त्योहार मनाने के लिए लंबा ब्रेक दिया है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 01:08:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 01:08:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बॉस का सबसे बड़ा दिवाली तोहफा! इन कंपनियों ने कर्मचारियों को दिया लंबा दिवाली ब्रेक
बॉस का सबसे बड़ा दिवाली तोहफा! इन कंपनियों ने कर्मचारियों को दिया लंबा दिवाली ब्रेक

HighLights

  1. बॉस का सबसे बड़ा दिवाली तोहफा
  2. कर्मचारियों को दिया लंबा दिवाली ब्रेक
  3. कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं दिवाली की छुट्टियां?

बिजनेस डेस्क। परिवार के साथ समय बिताना कौन नहीं चाहता है, लेकिन रोज ऑफिस की भागदौड़ की वजह से कई लोग अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाते हैं। त्योहार का सीजन आते ही लोगों को घर की याद आने लगती है और घर वालों के साथ फेस्टिवल सेलिब्रेट करने का मन करने लगता है। ऐसे में वे ऑफिस से छुट्टी लेकर घर जाते हैं, लेकिन कई ऑफिस फेस्टिवल में भी सिर्फ एक या दो दिन की छुट्टी देते हैं, जिससे वे अच्छे से घर वालों के साथ रह भी नहीं पाते हैं। हालांकि, इन दिनों कुछ कंपनियों ने वाकई बहुत अच्छा काम किया है, जिससे उनके कर्मचारी बहुत खुश हो गए हैं।

इन कंपनियों ने जीता दिल

एम्बेसी ग्रुप (Embassy Group): रियल एस्टेट दिग्गज एम्बेसी ग्रुप ने अपने लगभग 2,000 कर्मचारियों को 7 से 15 नवंबर तक लगातार 9 दिनों का लंबा दिवाली ब्रेक दिया है। कंपनी के अनुसार, उनकी 'पीपल फर्स्ट' नीति की यह पुरानी परंपरा है, ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार का पूरा आनंद ले सकें।


कैशकरो (CashKaro): कैशबैक और कूपन प्लेटफॉर्म कैशकरो ने अपने करीब 320 कर्मचारियों को 6 से 11 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी दी है। को-फाउंडर स्वाति भार्गव के मुताबिक, दिवाली की भारी सेल के व्यस्त माहौल के बाद स्टाफ को नई ऊर्जा और परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए यह ब्रेक दिया गया है।

मिंत्रा (Myntra): फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिंत्रा ने बिग फैशन फेस्टिवल सेल खत्म होने के बाद 9 और 10 नवंबर को दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी कर्मचारियों की मेहनत को सराहने के लिए हेल्थ चेकअप, मसाज सेशन और फाइनेंशियल वेलनेस जैसी खास सुविधाएं भी दे रही है।

एस्पेक्ट ग्लोबल (Aspect Global): कंपनी ने अपने करीब 2,300 कर्मचारियों के लिए 8 से 11 नवंबर तक चार दिनों का फेस्टिव ब्रेक तय किया है। कर्मचारी मैनेजमेंट की मंजूरी और काम की जरूरत के आधार पर इस ब्रेक को अपनी बची हुई छुट्टियों के साथ जोड़ भी सकते हैं।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India): कंपनी ने अपने 8,000 से ज्यादा डायरेक्ट और इनडायरेक्ट कर्मचारियों के लिए लगातार तीन दिनों के ब्रेक का इंतजाम किया है। इसके अलावा दफ्तरों में लंच और खास फेस्टिव गतिविधियों का आयोजन भी रखा गया है।

फिडेलिटी इंटरनेशनल (Fidelity International): कंपनी ने कर्मचारियों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाने के लिए खास गेट-टुगेदर, ऑफिस सेलिब्रेशन, स्पेशल फूड मेन्यू और कम्युनिटी एक्टिविटीज की व्यवस्था की है, जिससे त्योहार का जश्न सब मिलकर मना सकें।

फीडबॉक्स (Feedbox): इंदौर की डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी फीडबॉक्स के को-फाउंडर यश कुलश्रेष्ठ का दिवाली हॉलिडे कैलेंडर लिंक्डइन पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद कंपनी को 24 घंटे में 250 से ज्यादा जॉब एप्लिकेशन मिल गए। इस प्लान में 4 नवंबर को गिफ्ट वितरण, 5-6 नवंबर को वर्क-फ्रॉम-होम और फिर लंबी छुट्टियों के बाद 11 नवंबर को ऑफिस वापसी रखी गई। बाहरी शहरों के कर्मचारियों को ट्रैवलिंग के बजाय घर पर ज्यादा वक्त देने की इस पहल की सोशल मीडिया पर जहां खूब तारीफ हुई, वहीं कुछ लोगों ने इसे हर दफ्तर का सामान्य नियम बनाने की बात कही।

कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं दिवाली की छुट्टियां?

यह भी पढ़ें- इस कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को बांट दी चमचमाती Kia Sonet कार, लगातार चौथे साल बॉस ने दिया बड़ा दिवाली तोहफा

वर्क-लाइफ बैलेंस पर जोर: कंपनियां अब यह अच्छी तरह समझ रही हैं कि कर्मचारियों का जीवन सिर्फ दफ्तर और काम तक सीमित नहीं है। त्योहारों के मौके पर परिवार के साथ वक्त बिताना मानसिक शांति और संतुलन के लिए बेहद जरूरी है।

काम की थकान और दबाव को दूर करना: फेस्टिव सीजन के दौरान ई-कॉमर्स, रिटेल और अन्य सेक्टर्स में काम का भारी दबाव रहता है। ऐसे में सेल्स और त्योहारी सीजन निपटने के तुरंत बाद मिलने वाले ब्रेक से कर्मचारी पूरी तरह तरोताजा होकर नई ऊर्जा के साथ काम पर लौटते हैं।

बेहतरीन टैलेंट को साथ बनाए रखना: आकर्षक छुट्टियां और कर्मचारी हितैषी नीतियां किसी भी कंपनी को एक बेहतर वर्कप्लेस बनाती हैं। इससे दफ्तर के माहौल में संतुष्टि बढ़ती है और टॉप टैलेंट लंबे समय तक कंपनी के साथ जुड़ा रहता है।

घर जाने और यात्रा के लिए पर्याप्त समय: दूरदराज के शहरों से आकर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए त्योहार पर घर आना-जाना आसान नहीं होता है। लंबा हॉलिडे ब्रेक मिलने से उनका ज्यादातर समय सिर्फ यात्रा में बर्बाद नहीं होता और वे अपनों के साथ पूरा समय बिता पाते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।