• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

इस कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को बांट दी चमचमाती Kia Sonet कार, लगातार चौथे साल बॉस ने दिया बड़ा दिवाली तोहफा

पंचकूला की फार्मा कंपनी मिट्स हेल्थकेयर ने इस दिवाली अपने स्टाफ को तोहफे में चमचमाती किआ सोनेट कारें देकर हर किसी को हैरान कर दिया है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 02:34:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 02:34:10 PM (IST)
इस कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को बांट दी चमचमाती Kia Sonet कार, लगातार चौथे साल बॉस ने दिया बड़ा दिवाली तोहफा
दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को बांट दी चमचमाती Kia Sonet, लगातार चौथे साल बॉस ने दिया बड़ा दिवाली तोहफा

HighLights

  1. दिवाली आते ही कंपनियां अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट्स देना शुरू कर देती हैं
  2. मिट्स हेल्थकेयर ने इस दिवाली अपने स्टाफ को तोहफे में चमचमाती किआ सोनेट कारें दी
  3. यह लगातार चौथा साल है जब भाटिया ने अपने कर्मचारियों को कारें गिफ्ट की

बिजनेस डेस्क। दिवाली आते ही कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट्स देना शुरू कर देती हैं, कोई कार और घर तक दे देता है तो कोई दिवाली बोनस और कोई बस मिठाई में ही अपना काम चला लेता है। आज हम आपको जिस कंपनी के बारे में बता रहे हैं, उसने हाल ही में अपने कुछ कर्मचारियों को चमचमाती किआ सोनेट कार गिफ्ट कर दी है।

मिट्स हेल्थकेयर कंपनी के फाउंडर एम.के. भाटिया ने पंचकूला के शोरूम में कर्मचारियों को कार की चाबी सौंपी। कंपनी ने 2023 से काम करने वाले मेहनती कर्मचारियों को कार गिफ्ट की है।

मिट्स ग्रुप के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस खास तोहफे को पाने वाले कर्मचारियों के नाम नितिन नेगी, निर्मल, वीनस और गुरवीर हैं। कंपनी का कहना है कि इन कर्मचारियों ने पूरे साल मेहनत और लगन से काम किया है, इनकी मेहनत से कंपनी आगे बढ़ रही है। इसी मेहनत को सम्मान देने के लिए उन्हें कारें गिफ्ट की गई हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Mits Healthcare Pvt Ltd (@mitshealthcarepvtltd)

कार मिलने के बाद कर्मचारी नितिन नेगी ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि वह पिछले पांच साल से मिट्स कंपनी में काम कर रहे हैं और फिलहाल सेल्स मैनेजर के पद पर हैं। उन्हें खुशी है कि कंपनी के चेयरमैन ने इस बार उन्हें इस तोहफे के लिए चुना।

उन्होंने कार से जुड़ी एक अहम बात भी बताई जिसके मुताबिक, कंपनी ने गाड़ी की डाउन पेमेंट की है और कार का रजिस्ट्रेशन उनके नाम पर है। जब तक वह कंपनी में काम करते रहेंगे, तब तक कार की आगे की ईएमआई के बराबर रकम उनकी सैलरी में जोड़कर दी जाती रहेगी।

पहले भी कई बार दे चुके हैं गिफ्ट्स

यह भी पढ़ें- बॉस हो तो सावजी ढोलकिया जैसा! दिवाली पर कर्मचारियों को गिफ्ट में दे चुकें है मर्सिडीज और घर, जानिए इस हीरा कारोबारी की कहानी

यह लगातार चौथा साल है जब भाटिया ने अपने कर्मचारियों को कारें गिफ्ट की हैं। 2025 में, उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन पर अपनी टीम को 51 नई कारें गिफ्ट की थीं। 2024 में, उन्होंने कर्मचारियों को 15 कारें गिफ्ट कीं, जबकि 2023 में एक ऑफिस हेल्पर समेत 12 कर्मचारियों को एकदम नई टाटा पंच कारें दी थीं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।