
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा - दिवाली के मौके पर दिल्ली में अफोर्डेबल घर खोज रहे खरीदारों के लिए एक शानदार मौका है।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दिवाली से पहले 'DDA आवास निवेश योजना 2026' लॉन्च कर दी है। इसके तहत नरेला में LIG कैटेगेरी के कुल 2516 फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे और इन पर 25% की छूट दी जा रही है।
DDA समय-समय पर कई हाउसिंग स्कीम लाती रहती है। इस बार दिवाली से पहले DDA ने आवास निवेश योजना लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य नरेला में DDA के 2516 LIG फ्लैट को अफोर्डेबल प्राइस पर उपलब्ध कराना है। बता दें कि ये फ्लैट नरेला के सेक्टर जी2-जी6 में दो स्थानों पर स्थित हैं।
DDA के ये सभी फ्लैट दिल्ली के नरेला स्थित सेक्टर G2-G6 में हैं, जिन्हें दो पॉकेट में बांटा गया है। पॉकेट 3 में LIG के 1020 फ्लैट हैं और पॉकेट 6 में LIG के 1496 फ्लैट हैं। इन फ्लैटों का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्ग मीटर है।
DDA के सर्कुलर के अनुसार, सभी फ्लैट्स पर 25% की छूट दी जा रही है, कीमत लगभग 14.95 लाख से 15.01 लाख तक है। हालांकि आप बुकिंग से पहले DDA के पोर्टल पर लास्ट प्राइस, कारपेट एरिया, एलिजिबिलिटी रूल्स और एक्स्ट्रा चार्जेज और कैंसिल करने के नियम को अच्छे से समझ लें।
25% छूट के बाद इन फ्लैटों की अनुमानित कीमत 14.95 लाख से 15.01 लाख है। बता दें कि फ्लैट की कीमत ही आपका कुल खर्च नहीं होगा। इसके अलावा आपको मेंटेनेंस चार्ज, जीएसटी, पानी के कनेक्शन और दूसरे जरूरी खर्च भी देने पड़ सकते हैं।
फ्लेट खरीदने से पहले एरिया जरूर चेक करें वहां आने-जाने की सुविधा, बाजार, स्कूल, अस्पताल सारी चीजें हैं या नहीं और सबसे खास बात फ्लेट कैसा है।
दिल्ली में कम बजट में घर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए ये एक अच्छा विकल्प है। खासकर, जिनका बजट 20 लाख से कम है।