
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में संगठन के 11 पूर्ण सदस्य और 10 पार्टनर देश भाग ले रहे हैं। चौथी बार ब्रिक्स की मेजबानी कर रहे भारत ने इस आयोजन के मद्देनजर दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
राजधानी की हलचल के बीच अक्सर यह सवाल उठता है कि आर्थिक रूप से दिल्ली वाले अधिक मजबूत हैं या उनसे सटा नोएडा शहर। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नोएडा की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली की तुलना में लगभग दोगुनी है।
दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण (2024-25) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4,57,708 रुपये थी, जो 7.62% की वृद्धि के साथ 2024-25 में 4,92,592 रुपये हो गई। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में मौजूदा कीमतों के आधार पर दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 5,31,610 रुपये दर्ज की गई है।
वित्त वर्ष 2023-24 में नोएडा की सालाना प्रति व्यक्ति आय (मौजूदा कीमतों पर) 10,17,758 रुपये रही। नोएडा की यह आय उत्तर प्रदेश की कुल औसत प्रति व्यक्ति आय (₹93,422) से 10 गुना ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- मिलिए नेपाल के 'मुकेश अंबानी' से... भारत के अधिकतर घरों में हैं इनके सामान, रिलायंस से भी पुरानी है इनकी कंपनी
प्रति व्यक्ति आय के मामले में नोएडा देश का चौथा सबसे अमीर शहर है। इस सूची में तेलंगाना का रंगारेड्डी पहले, हरियाणा का गुरुग्राम दूसरे और कर्नाटक का बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। वित्त वर्ष 2025-26 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 5,31,610 है रुपये, जबकि नोएडा का 2023-24 का आंकड़ा ही 10,17,758 रुपये है। इस प्रकार नोएडा की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली से लगभग 4,86,148 रुपये अधिक है।