
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अगस्त का शकर कोटा भले जुलाई की तुलना में 50 हजार टन बढ़कर 22.50 लाख जारी किया है फिर भी बाजार की अपेक्षा से कम है। व्यापारियों को 23 से 23.5 लाख टन कोटा जारी होने की उम्मीद थी।
अगस्त में श्रावण मास के साथ ही राखी होने से शकर की खपत खूब रहने वाली है। राखी पूर्व मिठाई निर्माताओं की भरपूर खरीद हो रही है।लिहाजा अगस्त का शकर कोटा खपत के लिहाज से काफी कम जारी हुआ है जिससे मिलें द्वारा पहला ही टेंडर काफी ऊंचे दामों पर जारी किया गया।
इधर, स्टाकिस्ट और सटोरियों की सक्रियता बढ़ जाने से खुले बाजारों में शकर की कीमतों में जोरदार तेजी रही। शुक्रवार को तुलना में शनिवार को इंदौर में शकर के दाम करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल तक उछल गए और हाजिर बाजार में शकर के दाम बढ़कर नीचे में 4870 और ऊपर में 4950 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।
शाम को शकर के दाम 5000 भी बोले गए। दाम ऊंचे होने के बावजूद शकर की मांग भरपूर बनी हुई है जिसे ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह शकर के दाम और ऊपर भी जा सकते हैं। शकर की आवक तीन गाड़ी की रही।
एक व्यापारी का कहना है कि पिछले महीने शकर की कीमतों में आई जोरदार तेजी के बाद व्यापारियों को पूरी उम्मीद थी कि सरकार महंगाई को नियत्रंण करने के लिए शकर पर कोई ठोस कदम उठा सकती है लेकिन सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। अगर भी भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल और दालों के बाद शकर भी आम लोगों के पहुंच से दूर होने लगेगी।
श्रावण की वजह से नारियल में लोकल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की पूछताछ जोरदार बनी हुई है जबकि आवक बेहद कम है जिससे नारियल के दाम मजबूती पर टिके हुए है। व्यापारियों का कहना है कि उत्पादक केंद्रों से ऊंचे दामों पर माल आने के कारण नारियल में फिलहाल मंदी नजर नहीं आ रही है।
नारियल की आवक एक गाड़ी की रही। खोपरा बूरे में भी मांग अच्छी बनी हुई है। अगले सप्ताह से खोपरा बूरे में मिठाई निर्माताओं की भी मांग बढ़ने की संभावना है जिससे खोपरा बूरे के दाम मजबूत बोले जा रहे है। खोपरा गोले में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।
शकर– शकर 4870-4920, बेस्ट क्वालिटी 4930-5000, गुड़ भैली 4900, कटोरा 5300, लड्डू 5500, महाराष्ट्र गुड़ ग्लास 5600 रुपये प्रति क्विंटल।
नारियल- नारियल 120 भरती 3000, 160 भरती 3400, 200 भरती 3600, 250 भरती 4200 रुपये प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 375-410, कट्टे में 360-365 रु. प्रति किलो, खोपरा बूरा 3100-6000 रु. प्रति 15 किलो
पूजन सामग्री: देशी कपूर 1100 से 1150, ब्रांडेड 1250-1320, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये, और सिंदूर (25 किलो) 8000-8100रुपये। केसर 185 से 200, बेस्ट 255 से 262 रुपये प्रति ग्राम।
फलाहारी- साबूदाना: रायलरतन साबूदाना (1 किलो) 7350, रायलरतन साबूदाना (500 ग्राम)7450, रायलरतन (200 ग्राम) 7750,रायलरतन लूज़ 6700,सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड) 1 किग्रा 7200,सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड) 500 ग्राम 7300, 200ग्राम 7600, सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड)लूज़ 6600,सच्चामोती साबूदाना 200ग्राम 7400,सच्चामोती पोहा एक किलो पैकिंग में 5750, सच्चामोती मोरधन 8200,रायलरतन मोरधन 19500रुपये। साबूदाना सच्चासाबू एगमार्क (500) 7430, साबूदाना चक्र एगमार्क 7370, गोपाल लूज (25 किलो) 6170, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 18700 रुपये।सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपये।
मसाले : कालीमिर्च 755 से 760, मिनिमटर 775 से 785, मटरदाना 800 से 900, हल्दी निजामाबाद 230 से 250, हल्दी सांगली 320, जीरा 240 से 245, मीडियम 250 से 285, बेस्ट 310, सौंफ मोटी 130 से 155, बेस्ट 185 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 385, बारीक 175 से 275, लौंग चालू 740 से 755, बेस्ट 785 से 800, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260 से 270, जायफल 840 से 880, बेस्ट 925, जावत्री 1850 से 2000, बेस्ट 2300 से 2350, बड़ी इलायची 1350 से 1450, बेस्ट 1550 से 1650, पत्थरफूल 325 से 450, बेस्ट 500 से 550, बाद्यान फूल 425 से 450, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 350, ग्रीन 950 से 1100, तेजपान 95 से 110, तरबूज मगज 500 से 525, नागकेसर 975 से 1050, सौंठ 325 से 375, खसखस चालू 680 से 750, बेस्ट 1100 से 1300, धोली मूसली 1250 से 1300, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3550, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3350, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3150, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 3400 से 3700, मीडियम 3750 से 3975, बेस्ट 3900 से 3975, एक्सट्रा बेस्ट 4150 से 4300, पानबार 2575 रुपये।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 900 से 940, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 840 से 875, काजू एस डब्ल्यू 300- 815 से 835, काजू जेएच 800 से 815, टुकड़ी 760 से 775, बादाम इंडिपेंडेट 850 से 875, कैलिफोर्निया 885 से 900, मोटा दाना 970 से 1050, टांच 780 से 800, खारक 130 से 180, मीडियम 190 से 250, बेस्ट 275 से 300, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 600 से 700, इंडियन 270 से 325, बेस्ट 340 से 365, चारोली 1550 से 1575, बेस्ट 1650 से 1675, मनुक्का 425 से 575, बेस्ट 650 से 950, अंजीर 450 से 650, बेस्ट 950 से 1350, मखाना 900 से 975, बेस्ट 1125 से 1175, पिस्ता कंधारी 2950 से 3000, पिशोरी 3450 से 3550, नमकीन पिस्ता 1250 से 1600, अखरोट 550 से 650, बेस्ट 700 से 800, अखरोट गिरी 950 से 1150 बेस्ट 1250 से 1350, जर्दालू 450 से 550, बेस्ट 600 से 650 रुपये।
आटा-मैदा : आटा 1540, रवा कट्टे में 1640, मैदा 1510, चना बेसन 4150 रुपये प्रति 50 किलो बोरी।
यह भी पढ़ें- Indore Kirana Bazar Rate: शकर निर्यात पर रोक लगाने के आसार, महंगाई काबू करने में जुटी सरकार