• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

दिल्ली-गुजरात में मांग तेज, गेंदा, सेवंती सहित सभी फूलों के दाम बढ़ रहे, 300 रुपये किलो तक बिकेगा गुलाब

नवरात्रि पर्व पर मंदसौर के फूलों की महक दिल्ली-गुजरात व राजस्थान तक पहुंच रही हैं। श्राद्ध पक्ष में 15 रुपये किलो बिक रहे गेंदा के फूलों के दाम अब 100...और पढ़ें

By Ramnath MutkuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:17:48 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 10:17:48 AM (IST)
दिल्ली-गुजरात में मांग तेज, गेंदा, सेवंती सहित सभी फूलों के दाम बढ़ रहे, 300 रुपये किलो तक बिकेगा गुलाब
नवरात्रि पर्व में मंदसौर फूल मंडी में पहुंच रहे फूल। -नईदुनिया

HighLights

  1. दीपावली पर्व पर 300 रुपये प्रति किलो तक बिकेगा गुलाब
  2. मांग अधिक आवक कम होने से बढ़ रहे दाम
  3. गेंदा के फूलों के दाम 100 प्रतिशत बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर : नवरात्रि पर्व पर मंदसौर के फूलों की महक दिल्ली-गुजरात व राजस्थान तक पहुंच रही हैं। इन राज्यों में मंदसौर की फूलों की मांग अधिक है। इसी के चलते नवरात्रि में फूलों के दाम बढ़ गये हैं। श्राद्ध पक्ष में 15 रुपये किलो बिक रहे गेंदा के फूलों के दाम अब 100 प्रतिशत बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। वहीं गुलाब फूल के दाम भी 100 रुपये पर पहुंच गए हैं।

फूल विक्रेताओं का कहना है कि खेतों में फूल पककर तैयार हो चुके है। अभी राजस्थान, दिल्ली-गुजरात एवं मप्र के कई शहरों मंदसौर के फूलों की मांग अधिक है। आवक कम और मांग अधिक होने से फूलों के दामों में महंगाई की खुशबू आ रही है। जिले में इस साल औसत से कम वर्षा हुई हैं, इसके कारण फूलों का उत्पादन कुछ कम हुआ हैं।


naidunia_image

अब नवरात्रि पर्व में फूलों की मांग बढ़ी हैंं, मांग की तुलना में आवक कम होने से दामों में तेजी आ रही है। नवरात्रि में फूलों की मांग तेज रही है और आवक कम होने से दामों में उछाल बना हुआ हैं। वहीं मंदसौर का अधिकांश फूल दिल्ली, गुजरात, राजस्थान जा रहा है। श्राद्ध पक्ष में गेंदे का फूल 150 रुपए किलो में भी व्यापारी नहीं खरीद रहे थे।

नवरात्र में मांग बढ़ते ही गेंदे के भाव में उछाल रहा। फूल विक्रेताओं के अनुसार मंडी में गुरूवार को गेंदे का फूल 30 रुपये किलो तक बिका। मंडी से गेंदा फूल अन्य क्षेत्रों में जाने से मंदसौर में फूलों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। दीपावली पर्व पर फूलों के दामों में ओर बढ़ोतरी होगी। फूल विक्रेता चमन माली ने बताया कि नवरात्र पर्व में फूलों की मांग अधिक होने से दामों में बढ़ोतरी हुई है।

अभी मंडी में 15 से 20 क्विंटल फूलों की आवक हो रही है। जबकि मांग अधिक है। राजस्थान, दिल्ली, गुजरात में मंदसौर के फूलों की मांग अधिक होने से फूल बाहर जा रहा है। इसके कारण भी मंदसौर में दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही।

दीपावली पर 300 रुपये किलो तक पहुंचेंगे गुलाब के दाम

नवरात्रि पर्व में गेंदा फूल के साथ ही गुलाब के फूलों की मांग तेज हैं। इसी के चलते गेंदा, गुलाब के दामों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। फूल विक्रेता चमन माली ने बताया की अभी गुलाब के फूल के दाम 100 से 150 रुपये प्रति किलो है।

दीपावली पर्व पर गुलाब के फूल के दाम 250 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है। इससे अधिक भी हो सकते है। गेंदा फूल वर्तमान में 30 रुपये किलो बिक रहा है दीपावली पर गेंदा के दाम 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंचने की संभावना हैं। सेंवती के फूल के दाम 150 रुपये किलो है। दीपावली पर सेंवती 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Auspicious Signs: पूजा करते समय फूल गिरना शुभ है या अशुभ? ज्योतिष से जानिए धार्मिक मान्यताएं और संकेत