_m.webp)
बिजनेस डेस्क। दीवाली के मौके पर 15 लाख से ज्यादा परिवारों को पैसे दिए जा रहे हैं, जिससे वो फ्री में गैस सिलेंडर भरवा सकें।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता इसके लिए करीब 142 करोड़ रुपये जारी करेंगी, जिससे 15 लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलने वाला है। यह राशि DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दीवाली पर दिल्ली की माताओं-बहनों और उनके परिवारों को एक और सौगात मिलने जा रही है। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 15 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारक परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा।
.jpg)
सरकार यह पैसा सीधे परिवार के मुखिया के बैंक खाते में भेजेगी। लाभार्थियों को सरकार की ओर से गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा, बल्कि सिलेंडर खरीदने के लिए उसके बराबर राशि दी जाएगी।
किसे मिलेगा फायदा?
इसका फायदा उन परिवारों को मिलेगा, जिनके पास वैध राशन कार्ड है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रसोई गैस खरीदने में मदद देना है।
यह भी पढ़ें- Free LPG Cylinder on Diwali: सरकार ने 1.89 करोड़ परिवारों को दिया एलपीजी सब्सिडी का तोहफा, खाते में ट्रांसफर हुए पैसे