_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अगर आप इस त्योहारी सीजन में अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) की शुरुआत करना भी एक शानदार कदम साबित हो सकता है।
एसआईपी के जरिए आप हर महीने एक छोटी और तय रकम निवेश करके लंबे समय में अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं। हर महीने मात्र 500 या 1,000 रुपये से निवेश की नींव रखी जा सकती है।
एसआईपी में समय के साथ आपके निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है। लंबी अवधि यानी 10 से 15 साल में यह चक्रवृद्धिकरण एक सामान्य निवेशक को भी करोड़पति बना सकता है।
जब शेयर बाजार गिरता है, तब आपको उसी रकम में ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं और जब बाजार चढ़ता है, तब आपको अपनी यूनिट्स पर अच्छा मुनाफा होता है। इससे बाजार के जोखिम का औसत निकल आता है।
इसके लिए एकमुश्त बड़ी रकम जुटाने की जरूरत नहीं होती है। हर कोई अपने हिसाब से छोटी सी रकम से भी शुरुआत कर सकता हैं।
हर महीने खाते से तय तारीख पर पैसा कटने से नियमित बचत की आदत बनती है, जो फिजूलखर्ची से बचाती है।
यह भी पढ़ें- पैसे पेड़ पर नहीं उगते, लेकिन SIP में उग सकते है, जानिए कैसे
लार्ज कैप और फ्लेक्सी कैप फंड: यदि आप शेयर बाजार में नए हैं और बहुत ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते, तो देश की दिग्गज कंपनियों में निवेश करने वाले लार्ज कैप या फ्लेक्सी कैप फंड्स का चुनाव करना सुरक्षित माना जाता है।
मिड कैप और स्मॉल कैप फंड: यदि आपका नजरिया 10 साल या उससे अधिक समय के लिए है और आप बेहतर रिटर्न के लिए थोड़ा ज्यादा जोखिम उठा सकते हैं, तो मिड कैप या स्मॉल कैप फंड बेहतर साबित होते हैं।
गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड: अगर आप दीवाली पर सोना खरीदने की शुभ परंपरा भी निभाना चाहते हैं, तो फिजिकल गोल्ड के बजाय डिजिटल गोल्ड ईटीएफ या गोल्ड सेविंग्स फंड में एसआईपी शुरू कर सकते हैं।