_m.webp)
बिजनेस डेस्क। हमारे देश में एक कहावत बहुत प्रचलित है कि "पैसा पेड़ पर नहीं उगता"। बचपन से हम सब यही सुनते आए हैं कि बिना कड़ी मेहनत के धन नहीं कमाया जा सकता। यह बात काफी हद तक सही भी है, लेकिन आधुनिक वित्तीय दौर में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जो सही मायनों में आपके पैसों का पेड़ लगा सकता है।
एसआईपी (SIP) म्यूचुअल फंड में हर महीने एक तय रकम निवेश करने का जरिया है। जैसे किसी पौधे को रोजाना पानी देने पर वह धीरे-धीरे बड़ा पेड़ बनकर फल देने लगता है, ठीक वैसे ही एसआईपी में आपका छोटा निवेश समय के साथ चक्रवृद्धि ब्याज यानी कंपाउंडिंग की ताकत से विशाल फंड बन जाता है।
यदि आप हर महीने मात्र ₹5,000 की एसआईपी 15 साल तक लगातार करते हैं और उस पर औसतन 12 से 15 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपका कुल निवेश ₹9 लाख होगा, जबकि रिटर्न के साथ कुल फंड ₹25 लाख से ₹35 लाख तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- Mutual Fund SIP: हर महीने 15000 की बचत से कब बनेंगे करोड़पति? समझें 15-15-15 का जादुई फॉर्मूला