
बिजनेस डेस्क। हम सब अपने 20s में कमाना शुरू करते हैं और कमाते ही कुछ लोग पैसे उड़ाना शुरू कर देते हैं, जो उनकी जिंदगी बर्बाद कर देता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने 20s में पैसे से जुड़े फैसले सोच-समझ कर लें।
क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना आसान होता है, लेकिन बिना किसी प्लान के और बिना सोचे-समझे खर्च करना भारी पड़ सकता है।
“अरे, अगले महीने फिर पैसे आ जाएंगे, चलो अभी खरीद लेते हैं” ये सोच अक्सर लोगों को कर्ज के जाल में फंसा देती है। आपको खर्च हमेशा अपने बजट के हिसाब से ही करना चाहिए।
दूसरों की महंगी लाइफस्टाइल देखकर हर चीज खरीदने की चाहत आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है।
अपने 20s में कम से कम 6 महीने का खर्च बचत के रूप में सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। यह पैसा अचानक आने वाली आपात स्थिति में आपकी मदद करेगा।
कुछ लोग बिना जानकारी के कहीं भी निवेश कर देते हैं, जैसे कि बिना रिसर्च के शेयर बाजार में पैसा लगाना। सही जानकारी और सलाह के बिना निवेश करने से बड़ा नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- GOLDEN MONEY RULES: पैसे से जुड़े ये 4 नियम अभी नोट कर लें, जिंदगी भर काम आएंगी ये बातें