• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें, सोने-चांदी में बढ़ी मांग, दामों में मजबूती

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कूटनीतिक कोशिशों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है और वे तेल की कीमतों, महंगाई और फेडरल रिज़र्व की मानेटरी पालिसी प...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 11:18:49 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 11:18:49 AM (IST)
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें, सोने-चांदी में बढ़ी मांग, दामों में मजबूती
सोना-चांदी। (एआई इमेज)

HighLights

  1. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कूटनीतिक कोशिशों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है
  2. तेल की कीमतों, महंगाई और फेडरल रिज़र्व की मानेटरी पॉलिसी पर इसके असर का आकलन कर रहे हैं
  3. अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की पुन: पूछताछ बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कूटनीतिक कोशिशों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है और वे तेल की कीमतों, महंगाई और फेडरल रिज़र्व की मानेटरी पालिसी पर इसके असर का आकलन कर रहे हैं। इसी बीच शार्ट कवरिंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की पुन: पूछताछ बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है।

कामेक्स पर सोना वायदा 50 डालर उछलकर 4118 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 19 सेंट बढ़कर 59.36 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में सुधार रहा। सोना केडबरी 800 रुपये उछलकर 142000 डालर प्रति औंस और चांदी चौरसा 1300 रुपये उछलकर 224800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि बाजार में ग्राहकी फिलहाल सुस्त है।


ज्वेलर्स का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से शिपिंग सुरक्षित करने के लिए 10 दिन की प्रस्तावित युद्धविराम सहित संभावित बातचीत की खबरों ने तत्काल भू-राजनीतिक चिंताओं को कम करने में मदद की।इससे पहले संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से ऊर्जा की कीमतें एक महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

हालांकि फेड की आगामी बैठक में दरों को अपरिवर्तित रखने की व्यापक उम्मीद है, लेकिन बाजार वर्तमान में सितंबर में दर वृद्धि की 60 फीसद से अधिक संभावना मानकर चल रहे हैं। आपूर्ति पक्ष पर, रूस के केंद्रीय बैंक ने जुलाई की शुरुआत में 73.4 मिलियन ट्राय औंस (2,282 मीट्रिक टन) सोने के भंडार की सूचना दी, जो साल की शुरुआत से 43.5 मीट्रिक टन कम है, हालांकि इसकी होल्डिंग्स का कुल मूल्य 299 डालर बिलियन बना हुआ है।

फिजिकल मार्केट में, प्रमुख एशियाई केंद्रों में मांग कम बनी रही। भारत में आभूषणों की कमजोर मांग और कीमतों में कमी की उम्मीदों के कारण सोने पर छूट (डिस्काउंट) बढ़कर 45 डालर प्रति औंस हो गई, जबकि चीन में खुदरा खरीद कम होने के बावजूद प्रीमियम मोटे तौर पर स्थिर रहे।

कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4118 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4141 डालर और नीचे में 4069 डालर प्रति औंस और चांदी 59.36 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 59.98 डालर और नीचे में 58.02 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 142000, सोना आरटीजीएस में 144000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 132000 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। मंगलवार को सोना 141200 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 224800, आरटीजीएस 222700, चांदी टंच 225300 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2550 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी 223500 रु. पर बंद हुई थी।

आसमान से जमीन पर आए सोना-चांदी के भाव, हाजर में चांदी 223800 रुपये व सोना 141800 रुपये