• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

10 बच्चे पैदा करो, 335 करोड़ रुपये लो और मुंह बंद रखो! एलन मस्क की एक्स-गर्लफ्रेंड के आरोप से मचा बवाल

Elon Musk की एक्स-गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया है कि उससे पहले 10 बच्चे पैदा करने को कहा और फिर चुप रहने के लिए 40 मिलियन डॉलर का ऑफर दिया।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 11:47:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 11:47:19 AM (IST)
10 बच्चे पैदा करो, 335 करोड़ रुपये लो और मुंह बंद रखो! एलन मस्क की एक्स-गर्लफ्रेंड के आरोप से मचा बवाल
एलन मस्क बोले 10 बच्चे पैदा करों और लो 335 करोड़ रुपए.. मस्क की एक्स-गर्लफ्रेंड का आरोप

HighLights

  1. दुनिया के सबसे अमीर इंसान पर लगा संगीन आरोप
  2. पहले मांगे 10 बच्चे, फिर चुप रहने के लिए दिया 335 करोड़ का ऑफर!
  3. एलन मस्क की एक्स-गर्लफ्रेंड के इस दावे से हड़कंप

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क को कौन नहीं जानता है। कभी स्पेस X और स्टारलिंक को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर।

एलन मस्क इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एलन मस्क की पूर्व पार्टनर एश्ले सेंट क्लेयर ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि मस्क ने उनसे 10 बच्चे पैदा करने की बात कही थी और बच्चे के जन्म के करीब दो महीने बाद उन्हें रिश्ते पर हमेशा चुप रहने की शर्तों वाला NDA (Non-Disclosure Agreement) भेजा गया। बता दें कि NDA एक गोपनीयता समझौता है, एक ऐसा कानूनी करार जिसके तहत किसी व्यक्ति को निजी जानकारी या बातचीत सार्वजनिक करने से रोका जा सकता है।

मस्क ने उन्हें 1.5 करोड़ डॉलर ऑफर किया

एंजेल का दावा है कि इस समझौते के बदले मस्क ने उन्हें 1.5 करोड़ डॉलर एकमुश्त और 21 साल तक हर महीने 1 लाख डॉलर देने का प्रस्ताव रखा था। इसकी कुल रकम करीब 4.02 करोड़ डॉलर यानी 40 मिलियन डॉलर हो जाती है। हालांकि, मस्क ने X पर पोस्ट करके इस तरह का कोई ऑफर दिए जाने से इनकार किया है और एंजेल के दावे को झूठा बताया है।


मस्क से एंजेल की मुलाकात कैसे हुई?

2023 में एंजेल The Babylon Bee नाम की कंजर्वेटिव न्यूज वेबसाइट से जुड़ी थीं और वो सोशल मीडिया पर MAGA (Make America Great Again) और दक्षिणपंथी विचारों से जुड़े मुद्दों पर पोस्ट करती थीं। इस दौरान मस्क ने उन्हें X पर फॉलो किया और पर्सनल मैसेज भेजना शुरू किया।

जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. बाद में मस्क ने उन्हें रोड आइलैंड के प्रोविडेंस आने के लिए कहा. वह एक घंटे के अंदर मस्क के विमान से वहां पहुंच गई थीं।

जनवरी 2024 में सेंट बार्थ्स में छुट्टियां मनाने के दौरान मस्क ने उनसे कहा था कि उन्हें 10 बच्चे पैदा करने चाहिए. इसके साथ ही मस्क ने कहा था कि उनके पास सबसे कीमती चीज समय ही है।

एंजेल बताती हैं कि वह खुद भी और बच्चे चाहती थीं. उन्हें लगता था कि मस्क के साथ बच्चा होने से उनके बच्चों का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित हो जाएगा। उस वक्त सिंगल मदर होने को लेकर दक्षिणपंथी खेमे में अच्छी सोच नहीं थी. ऐसे में मस्क का समर्थन करना उन्हें अच्छा लगा। लेकिन प्रेग्नेंट होने के बाद उनकी चिंता बढ़ने लगी।जब उन्होंने मस्क और उनकी पूर्व पार्टनर ग्राइम्स के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद देखा, तो उन्हें अपने बच्चे के भविष्य की फिक्र होने लगी. उन्हें चिंता हुई कि आगे चलकर उनके बच्चे के साथ भी ऐसी स्थिति बन सकती है।

बच्चे के जन्म के बाद क्या हुआ?

एंजेल के मुताबिक, उनके बच्चे के जन्म के करीब दो महीने बाद मस्क के मैनेजर जेरेड बिर्चल ने उन्हें सिग्नल ऐप पर एक NDA भेजा. इस समझौते में उन्हें मस्क और अपने रिश्ते के बारे में हमेशा चुप रहने की शर्त रखी गई थी और ये शर्त उनके बाद आने वाली पीढ़ियों पर भी लागू होती. वह अपने बच्चे को उसके पिता के बारे में बता सकती थीं, लेकिन अपने दूसरे बच्चे या किसी और से इस बारे में बात नहीं कर सकती थीं. हालांकि, उन्होंने इस पर साइन नहीं किए.

मस्क ने क्या कहा?

naidunia_image

एंजेल के दावे सामने आने के बाद मस्क ने X पर कहा कि उन्होंने ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया है, एंजेल पहले भी कई झूठे दावे कर चुकी हैं.

Ashley St. Clair says she rejected Elon Musk's $40 million NDA 💰📝 https://t.co/SBqj4eTDrZ https://t.co/MVT0msHBW1

— TMZ (@TMZ) September 8, 2026

मस्क के कितने बच्चे हैं ?

यह भी पढ़ें- Elon Musk Breakup: 14 बच्चों के पिता इलॉन मस्क फिर हुए 'सिंगल', शिवॉन जिलिस बोली 'एक हफ्ते पहले कहा था आई लव यू और फिर..'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क के 14 बच्चे हैं, जिनमें एक की बचपन में ही मौत हो गई थी. ये सारे बच्चे उनके अलग-अलग पार्टनर्स से हैं.

  • मस्क की पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से उनके 6 बच्चे हैं.
  • म्यूजिशियन ग्राइम्स से उनके 3 बच्चे हैं
  • न्यूरालिंक की अधिकारी शिवॉन जिलिस से 4 बच्चे हैं.
  • एंजेल सेंट क्लेयर से उनका 1 बेटा है.

मस्क ने पहले भी ज्यादा बच्चे पैदा करने की इच्छा से जुड़ी बातें कई बार कही हैं.