_2026107_133952_m.webp)
बिजनेस न्यूज, नई दिल्ली। हम बात कर रहे हैं टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स (X) के मालिक एलन मस्क की। एलन मस्क की दौलत कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है। मस्क ताइवान, बेल्जियम, स्वीडन, इजरायल, अर्जेंटीना, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया, यूएई जैसे कई देशों से अमीर हो गए हैं। ये सब वे देश हैं, जिनकी जीडीपी 1 ट्रिलियन डॉलर से कम है।
मस्क की दौलत में पिछले एक ही साल में जो बढ़ोतरी हुई है, वह थाईलैंड की जीडीपी (580 अरब डॉलर) से भी अधिक है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, सोमवार 5 अक्टूबर को मस्क की नेटवर्थ करीब 62.6 अरब डॉलर बढ़कर 977 बिलियन डॉलर हो गई थी। मंगलवार को इसमें 5.36 अरब डॉलर का और इजाफा हुआ। फिलहाल मस्क की नेटवर्थ अब 1.05 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।
पिछले एक साल में मस्क ने जितना कमाया है, उतने में तो वह कोलंबिया (जीडीपी 539.53 अरब डॉलर), वियतनाम (जीडीपी 527.27 अरब डॉलर), मलेशिया (जीडीपी 516.43 अरब डॉलर), फिलीपींस (जीडीपी 512.22 अरब डॉलर), बांग्लादेश (जीडीपी 510.71 अरब डॉलर) और डेनमार्क (जीडीपी 503.77 अरब डॉलर) में से किसी भी एक देश का सालभर का खर्च उठा सकते हैं और इसके बाद भी उनके पास कई अरब डॉलर बच जाएंगे।
यह भी पढ़ें- RBI MPC 2026: देश की अर्थव्यवस्था पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कही ये बातें
IMF के मुताबिक, ताइवान की जीडीपी अभी 976.72 अरब डॉलर है। आयरलैंड की जीडीपी 779.38 अरब डॉलर है। बेल्जियम की जीडीपी 776.73 अरब डॉलर है।
एलन मस्क से अमीर सिर्फ अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, भारत, फ्रांस, इटली, रूस, ब्राजील, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, स्पेन, कोरिया, तुर्किए, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और पोलैंड हैं।