EPFO का बड़ा तोहफा, अब सिर्फ 'Hello' भेजने पर WhatsApp पर मिलेंगी PF बैलेंस और पेंशन से जुड़ी सभी जानकारियां
सोचिए सिर्फ एक 'हेलो' लिखते ही आपको पीएफ की पूरी अपडेट मिल जाए, तो कितना अच्छा रहेगा।
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 11:14:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 11:14:12 AM (IST)
EPFO का बड़ा तोहफा, अब सिर्फ 'Hello' भेजने पर WhatsApp पर मिलेंगी PF बैलेंस और पेंशन से जुड़ी सभी जानकारियांHighLights
- सिर्फ एक 'हेलो' लिखते ही आपको पीएफ की पूरी अपडेट
- EPFO ने अपना आधिकारिक WhatsApp चैनल शुरू किया
- WhatsApp चैनल से क्या फायदा होगा?
बिजनेस डेस्क। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपका पीएफ कटता होगा। ऐसे में आपके लिए उसकी जानकारी लेना अब बहुत आसान हो गया है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपना आधिकारिक WhatsApp चैनल शुरू किया है। इस चैनल के जरिए कर्मचारियों को घर बैठे अपने मोबाइल पर ही EPFO की नई घोषणाओं, जरूरी तारीखों और जानकारियों का अपडेट मिल जाएगा। अभी तक इस चैनल से जुड़ने वालों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इससे नौकरीपेशा लोगों को PF से जुड़ी जानकारी के लिए बार-बार अलग-अलग वेबसाइट खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
WhatsApp चैनल से क्या फायदा होगा?
- कर्मचारी भविष्य निधि का PF योगदान, खाते से एडवांस निकालने की प्रक्रिया और इससे जुड़ी सारी अपडेट्स आपको यहां मिल जाएंगी।
- पेंशन से संबंधित नियमों और योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
- EDLI यानी कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा योजना में कर्मचारियों को मिलने वाले बीमा लाभ और इससे जुड़े नियमों की जानकारी भी आपको मिल जाएगी।
- EPFO की नई पहलों, जरूरी तारीखों, फैसलों और कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए लगाए जाने वाले शिविरों की जानकारी भी चैनल पर मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- पहली बार नौकरी करने वाले खुश हो जाओ! नए कर्मचारियों को मिलेंगे 15,000 रुपये, EPFO की तरफ से तोहफा
EPFO चैनल पर मिलेंगे काम के वीडियो
EPFO चैनल पर कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए वीडियो और ट्यूटोरियल के लिंक भी साझा किए जाते हैं। इनमें पीएफ खाते से एडवांस पैसा निकालने की प्रक्रिया, दोबारा नौकरी शुरू करने पर पीएफ में योगदान से जुड़े नियम और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से संबंधित जानकारी शामिल है।