• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

पहली बार नौकरी करने वाले खुश हो जाओ! नए कर्मचारियों को मिलेंगे 15,000 रुपये, EPFO की तरफ से तोहफा

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: अगर आप पहली बार नौकरी करने जा रहे है, तो आपको 15,000 रुपया मिल सकता है। ये पैसे कैसे मिलेंगे चलिए आपको बताते है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 01:04:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 01:04:19 PM (IST)
पहली बार नौकरी करने वाले खुश हो जाओ! नए कर्मचारियों को मिलेंगे 15,000 रुपये, EPFO की तरफ से तोहफा
पहली बार नौकरी करने वाले खुश हो जाओ! नए कर्मचारियों को मिलेंगे 15,000 रुपये, EPFO की तरफ से तोहफा

HighLights

  1. पहली बार नौकरी करने वाले खुश हो जाओ
  2. नए कर्मचारियों को मिलेंगे 15,000 रुपये
  3. कैसे मिलेगी 15,000 रुपये की राशि?

बिजनेस डेस्क। पहली बार नौकरी शुरू करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत पहली बार नौकरी जॉइन करने वाले योग्य कर्मचारियों को ₹15,000 तक का इंसेंटिव दिया जा रहा है। इस योजना का मकसद देश के युवाओं को फॉर्मल रोजगार से जोड़ना और ईपीएफ (EPF) सिस्टम में उनका स्वागत करना है।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?

  • कर्मचारी 1 अगस्त 2025 से पहले कभी भी ईपीएफओ का सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • कर्मचारी की जॉइनिंग 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच होनी चाहिए।
  • योजना के नियमों के अनुसार कर्मचारी का मासिक वेतन 1 लाख रुपये तक होना चाहिए।
  • इंसेंटिव की पहली किस्त के लिए 6 महीने और दूसरी किस्त के लिए लगातार 12 महीने की सेवा पूरी करना जरूरी है।
  • जिस संस्था या कंपनी में आप काम कर रहे हैं, उसने ईपीएफओ में जरूरी रिपोर्टिंग और ईसीआर दाखिल किया हो।

कैसे मिलेगी 15,000 रुपये की राशि?

कर्मचारियों को ये राशि दो किस्तों में दी जाएगी, पहली किस्त लगातार 6 महीने की नौकरी पूरी होने पर अधिकतम ₹7,500 मिलेंगे। दूसरी किस्त 12 महीने की नौकरी और फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम पूरा करने पर बाकी बची राशि (कुल ₹15,000 तक) मिलेगी।


इंसेंटिव की राशि आपकी सैलरी के आधार पर तय होगी, इसलिए हर किसी को पूरे 15,000 रुपये नहीं मिलेंगे।

फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स क्यों जरूरी है?

दूसरी किस्त पाने के लिए कर्मचारियों को फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम पूरा करना अनिवार्य है। कर्मचारी इसके लिए PM-VBRY के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इंसेंटिव की राशि सीधे कर्मचारी के आधार से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के जरिए ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कभी लोगों का पेट भरने के लिए बना था ये महल! आज देश का सबसे मशहूर वेडिंग डेस्टिनेशन, जानें कीमत

कंपनियों को भी मिलेगा अलग फायदा

योजना में एंप्लॉयर्स के लिए भी अलग से फायदा दिया गया है। इसके तहत कंपनियों को हर नए योग्य कर्मचारी पर 3,000 रुपये प्रति माह तक का इंसेंटिव मिल सकता है।