_m.webp)
बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 17 सितंबर को EPFO के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेज सीलिंग को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह कर दिया है। इस फैसले से देश के करीब 51 लाख से अधिक नए कर्मचारियों को सीधे तौर पर पीएफ, पेंशन और बीमा का फायदा मिलेगा।
जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹15,000 से कम थी, वे पुराने नियमों के तहत भी EPFO के दायरे में आते थे तो उसे कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
वेज सीलिंग ₹25,000 होने के कारण ₹20,000 कमाने वाला हर नया कर्मचारी अनिवार्य रूप से पीएफ, कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा (EDLI) के दायरे में आएगा। इसका मतलब आपकी इन-हैंड सैलरी में से अच्छा खासा पीएफ कटेगा, जिससे हाथ में आने वाला पैसा थोड़ा कम हो जाएगा।
अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹25,000 से अधिक है, EPF योगदान ₹1,800 से बढ़कर ₹3,000 हो सकता है यानी आपकी इन-हैंड सैलरी से हर महीने ₹1,200 ज्यादा पीएफ कटेगा। हर महीने बैंक अकाउंट में आने वाली सैलरी थोड़ी कम होगी, लेकिन आपके पीएफ खाते में हर महीने ज्यादा पैसा जमा होगा जिस पर आपको 8% से ज्यादा की दर से चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा मिलेगा। ये आपके रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड और पेंशन सुरक्षा पक्की हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Hurun Rich List 2026: अंबानी नहीं, अदाणी हैं देश के सबसे अमीर शख्स, देखें टॉप-10 अरबपतियों की सूची
बता दें कि पिछली बार पीएफ वेज सीलिंग को सितंबर 2014 में संशोधित किया गया था।