Festival Special Trains 2026: नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, यूपी, एमपी और बिहार-झारखंड के यात्रियों को मिलेगी राहत
Festival Special Trains 2026: नवरात्रि के अवसर पर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। आइए देखते हैं कौन-कौन से रूट के लिए चल रही हैं ट्रेनें।
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 11:39:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 11:39:45 AM (IST)
नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनेंHighLights
- दुर्गा पूजा पर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें
- यूपी, एमपी और बिहार- झारखंड के यात्रियों को मिलेगी राहत
- कौन-कौन से रूट के लिए चल रही हैं ट्रेनें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल सीजन के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान कर दिया है। त्योहारी सीजन में भारी भीड़ से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड रूट पर सैकड़ों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
फेस्टिवल सीजन में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए सैकड़ों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
कौन कौन सी ट्रेनें चल रही है?
- ट्रेन नं. 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल: यह ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 02:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:15 बजे दानापुर पहुंचती है।
- ट्रेन नं. 01707 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल: यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को जबलपुर से रात 08:20 बजे चलकर कटनी, रीवा और सतना के रास्ते दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन को जोड़ेगी।
- जबलपुर -हरिद्वार स्पेशल: यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 के बीच दोनों दिशाओं में फेरे लगाएगी, जो हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुविधाजनक है।
- ट्रेन नं. 09823 सोगरिया-दानापुर पूजा स्पेशल: यह ट्रेन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से गुजरते हुए दानापुर तक संचालित हो रही है।
यह भी पढ़ें- Top 5 Richest People in MP: मिलिए मध्य प्रदेश की इन अमीर शख्सियतों से, जानिए किसकी कितनी है नेटवर्थ
पूजा की स्पेशल ट्रेनें
- टाटानगर- बक्सर पूजा स्पेशल (08183 / 08184): यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच टाटानगर और बक्सर के बीच चलेगी।
- शालीमार-चेन्नई सेंट्रल पूजा स्पेशल (02841 / 02842): इस ट्रेन से आप 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक ट्रैवल कर सकते हैं।
- दिल्ली-संतरागाछी पूजा स्पेशल (04094 / 04093): दिल्ली से संतरागाछी के लिए यह ट्रेन 14 अक्टूबर को और वापसी में 15 अक्टूबर 2026 को चलाई जाएगी।
- कोलकाता- प्रतापनगर विशेष ट्रेन: यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 के दौरान कुल 7 फेरे लगाएगी।
- हावड़ा-खातीपुरा विशेष ट्रेन: यह विशेष गाड़ी 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 के बीच 8 फेरे पूरे करेगी।
- हुब्बली- मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन: इस रूट पर ट्रेन 13 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 के बीच 7 फेरे लगाएगी।
- रांची - आरा पूजा स्पेशल (089639 / 089640): बोकारो, गया और सासाराम के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन 28 सितंबर से 2 नवंबर 2026 तक चलेगी।
- शालीमार-खुरदा रोड पूजा स्पेशल (08043): यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 09 नवंबर 2026 तक हर सोमवार को संचालित की जाएगी।
- मुंबई सीएसएमटी- एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल (01013 / 01014): यह साप्ताहिक ट्रेन 10 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक रूट पर उपलब्ध रहेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस - वाराणसी स्पेशल (04225 / 04226): यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 के बीच यात्रा कराएगी।
- विशाखापत्तनम - एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल (08583 / 08584): यह सेवा 6 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक यात्रियों के लिए खुली रहेगी।
- न्यू तिनसुकिया - एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल (05952 / 05951): यह ट्रेन 8 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 के बीच चलाई जाएगी।