
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपको मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा अमीर पांच लोगों के बारे में बताने वाले है।
हुरून रिच लिस्ट 2026 में विनोद कुमार अग्रवाल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे हैं। देश के अमीरों की सूची में वे 365वें स्थान पर हैं।
विनोद कुमार अग्रवाल की संपत्ति 9,500 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,200 करोड़ रुपये हो गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 700 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी है।
दूसरे नंबर पर हैं दिलीप बिल्डकॉन के फाउंडर दिलीप सूर्यवंशी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल में रहने वाले दिलीप की संपत्ति करीब 4,000 करोड़ रुपये बताई जाती है। दिलीप सूर्यवंशी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी हैं और पिछले 44 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। 1987 में उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत की थी, जो अब देश की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में गिनी जाती है।
इसके बाद तीसरे नंबर पर आते हैं श्यामसुंदर मूंदड़ा, जो उजास एनर्जी कंपनी के मालिक हैं। वह इंदौर के रहने वाले हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति लगभग 3,500 करोड़ रुपये आंकी गई है। उजास एनर्जी ने देशभर में पहचान बनाई है और सबसे खास बात एमपी को हरित ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने में मूंदड़ा की कंपनी का बड़ा योगदान है।
चौथे नंबर पर हैं इंदौर के दिनेश पाटीदार, जिनकी कंपनी शक्ति पंप्स है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 3,400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दिनेश की कंपनी विदेशों में भी अपने पंप सिस्टम के लिए जानी जाती है। उन्होंने सिंचाई और ग्रामीण इलाकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पाद बनाए, जिससे गांव-गांव तक उनका कारोबार पहुंचा।
यह भी पढ़ें- Gold & Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने का है प्लान? बाजार जाने से पहले चेक कर लें अपने शहर की ताजा रेट लिस्ट
भोपाल के सुधीर अग्रवाल पांचवें स्थान पर हैं, जो सागर मैन्युफैक्चरर्स के मालिक हैं। सागर ग्रुप की पहचान शिक्षा, स्वास्थ्य और इंडस्ट्री तीनों क्षेत्रों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधीर अग्रवाल की संपत्ति लगभग 2,500 करोड़ रुपये बताई जाती है। कपड़ा उद्योग में इनका बड़ा नाम है। सुधीर अग्रवाल की अगुवाई में सागर ग्रुप ने भोपाल और आसपास के इलाकों में अच्छी पकड़ बनाई है।